डिनर में बनाइए मसालेदार जीरा आलू
आलू की सब्जी चाहे सूखी हो या गीली इसका स्वाद सभी को लाजवाब लगता ही है और यह बहुत आसानी से बनकर भी तैयार हो जाती है.
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
- 3 आलू (उबले हुए)
- 1 टीस्पून जीरा
- 2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- 1 टीस्पून धनिया पाउडर
- 1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1 टीस्पून गरम मसाला, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
-
1
सबसे पहले मीडियम आंच पे एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
-
2
तेल के गरम होते ही जीरा डालें.
-
3
जीरे के अच्छे से चटकते ही आलू और हरी मिर्च डाल दें.
-
4
अब सारे मसाले और नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें.
-
5
सब्जी को 2-4 मिनट तक अच्छे से भूनकर आंच बंद कर दें.
-
6
तैयार है मसालेदार जीरा आलू.
#jeera aalu masaledar recipe in hindi
#jeera
#potatoes
#aalu
#indian kitchen
#indian recipe