Full Version →

काजू की मीठी पूरी

स्‍नैक्‍स वेज

आपने अब तक स्नैक्स में सिंपल काजू या रोस्टेड काजू तो खूब खाए होंगे, अब बनाएं काजू की मीठी पूरियां...

Servings
8 - 10
★ 4.5
Rating
4 ratings

आवश्यक सामग्री

For 8 - 10

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले एक बॉउल में काजू पाउडर, चीनी, बादाम एसेंस और इलायची पाउडर को अच्छे से मिक्स कर लें.
  2. 2
    दूसरी ओर एक छोटी कटोरी में केसर डालकर 1 चम्मच दूध में 2 मिनट के लिए भिगो कर रख दें. (काजू कलश)
  3. 3
    तय समय के बाद केसर वाला दूध और साथ ही बाकी बचे हुए दूध को काजू पाउडर के साथ मिक्स कर गूंद लें. (काजू कतली)
  4. 4
    गूंदे हुए मिश्रण से छोटी-छोटी लोइयां तोड़ लें.
  5. 5
    अब एक चकला लें और उस पर एक पॉलिथिन बिछाएं. (रोस्टेड काजू मसाला)
  6. 6
    पॉलिथिन पर एक लोई रखें और ऊपर से एक और पॉलिथिन से ढककर लोई को हल्के हाथों से बेल लें.  (इस तरह बनाएं काजू दही)
  7. 7
    इसी तरह से सारी लोइयां बेल लें. 
  8. 8
    ओवन को 190 डिग्री पर प्री-हीट कर रोटी को 15 से 20 मिनट तक बेक करें. (काजू करी)
  9. 9
    काजू पूरी तैयार है. ओवन से निकालकर एक प्लेट में रखें और ठंडा कर सर्व करें.
#cashew #poori #cashew powder #sugar #elaichi powder #saffron #milk #indian kitchen #indian recipes #almond essence #kaju ki meethi poori indian snacks pakwangali recipe hindi #roasted kaju #kaju curry
View Full Version