Full Version →

काठियावाड़ी चना चाट

स्‍नैक्‍स वेज

चाट का एक अलग फ्लेवर आजमाना है तो इस रेसिपी के जरिए बनाएं चटपटी काठियावाड़ी चना चाट.

Servings
2 - 4
★ 4.1
Rating
115 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले गैस पर बर्तन में पानी गर्म करें. इसमें आलू के टुकड़े और थोड़ा नमक डालकर मध्यम आंच पर उबालें.
  2. 2
    जब आलू उबल जाएं तो इन्हें छलनी में डालकर पानी अलग कर लें.
  3. 3
    अब गैस पर पैन में एक कप पानी, काबुली चने, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिक्स करके पकाएं.
  4. 4
    जब पानी में उबाल आ जाए तो इसमें इमली का पेस्ट डालकर मिलाएं और धीमी आंच पर 2 मिनट पकने दें.
  5. 5
    इसके बाद थोड़े पानी में कॉर्नफ्लॉर डालकर मिलाएं और घोल तैयार करें.
  6. 6
    फिर कॉर्नफ्लॉर के घोल को चने में डालकर मिक्स करें.
  7. 7
    अब पैन में उबले आलू डालें और इसे ढक दें.
  8. 8
    काबुली चने को 2 से 3 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें.
  9. 9
    अब पैन से ढक्कन हटाकर गैस बंद कर दें. फिर चाट में प्याज, टमाटर और हरी मिर्च डालकर मिलाएं.
  10. 10
    तैयार है काठियावाड़ी चना चाट. इसे धनिया पत्ती और आलू चिप्स से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें.
#kathiawari chana chaat #chaat recipe #how to make kathiawari chana chaat #kathiawari chana chaat recipe in hindi #snacks recipe #recipes in hindi #indian food
View Full Version