कच्चे केले के कबाब खाने में बहुत अच्छे लगते हैं और इन्हें बनाना भी आसान है. इसे आप सिंपल तरीके से बनाकर व्रत में भी खा सकते हैं. कच्चे केले के अलावा आप इसी तरह से आलू और घीया के कबाब भी बना सकते हैं.
Servings
2 - 4
★ 5
Rating
1 rating
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
6 कच्चे केला
2 टेबलस्पून कॉर्न फ्लोर
4 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1/2 टीस्पून हल्दी पाउडर
1/2 टीस्पून धनिया पाउडर
1/2 टीस्पून गरम मसाला
1/2 टीस्पून काली मिर्च
1 टेबलस्पून नींबू का रस
1/2 टीस्पून तिल, नमक स्वादानुसार, तेल तलने के लिए, बारीक कटी धनियापत्ती
🍳 विधि
1
कच्चे केले के कबाब बनाने के लिए सबसे पहले मीडियम आंच पर एक पैन में पानी डालकर गर्म करें.
2
पानी के गर्म होते ही कच्चे केले को डालकर उबाल लें .
3
केले को मुलायम होने तक उबालें.
4
जब केले उबल जाएं तो पानी से निकाल कर इसे ठंडा कर लें. इसका छिलका उतार लें और मैश करें.
5
एक बाउल में केले के साथ लाल मिर्च पाउडर, कॉर्न फ्लोर, नींबू का रस, धनिया पाउडर और गरम मसाला डालकर अच्छे से मिला लें .
6
अब इस मिश्रण से छोटी लोई लेकर हल्के हाथों से दबाते हुए टिक्की का आकार दे दें.
7
मीडियम आंच पर एक कड़ाही में तेल गर्म करें.
8
तेल के गर्म होते ही कबाब को सुनहरा होने तक दोनों तरफ से फ्राई कर लें.
9
तैयार कच्चे केले के कबाब को सॉस या हरी चटनी के साथ सर्व करें.
10
नोट
11
अगर आप चाहे तो सेंधा नमक का इस्तेमाल कर इसे व्रत के लिए भी बना सकते हैं .
12
कॉर्न फ्लोर की जगह कुट्टू का आटा डाल सकते हैं.
#kebab e kela recipe#kebab-e-kela recipe#kebab-e-kela ki recipe#kebab-e-kela recipe easy#recipe of kebab-e-kela#kebab-e-kela recipe in hindi#how to make kebab-e-kela#how to make kebab-e-kela at home#kebab-e-kela kaise banate hai#kebab-e-kela recip