Full Version →

बची हुई रोटी का उपमा

स्‍नैक्‍स वेज

किचन में अक्सर रोटियां बच जाती हैं. ऐसे में इनका इस्तेमाल करके आप झटपट एक टेस्टी स्नैक तैयार कर सकते हैं. ट्राई करें बची हुई रोटियों के उपमा का जायका.

Servings
2 - 4
★ 4.2
Rating
763 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले रोटियों को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें.
  2. 2
    अब गैस पर पैन में तेल गर्म करें. इसमें राई का तड़का लगाएं.
  3. 3
    जब राई चटकने लगे तो इसमें हरी मिर्च और प्याज डालकर मध्यम आंच पर पकाएं.
  4. 4
    प्याज को सुनहरा होने तक पकाएं, फिर इसमें टमाटर, शिमला मिर्च और मटर डालकर 3 मिनट तक पकाएं.
  5. 5
    इसके बाद पैन में धनिया, लाल मिर्च पाउडर और मूंगफली दाने डालकर एक मिनट पकाएं.
  6. 6
    अब रोटियों के टुकड़े और नमक डालकर मिक्स करें. इसे 2 मिनट तक पकाएं और गैस बंद कर दें.
  7. 7
    लीजिए तैयार है बची हुई रोटी का उपमा. इसे हरी धनिया पत्तियों से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें.
#left over chapati upama #upama #upama recipe #bachi hui roti ka upama recipe in hindi #left over chapati upama recipe #how to make leftover chapati upama
View Full Version