Full Version →

बिना अंडे का ऐसे बनाएं ऑमलेट

स्‍नैक्‍स वेज

यह ऑमलेट भी अंडा ऑमलेट की तरह ही दिखता है और खाने में भी उसी की तरह होता है. इसे आप फटाफट बना सकते हैं. तो जानिए बिना अंडे की ऑमलेट बनाने का सही तरीका.

Servings
1 - 2
★ 3.5
Rating
41 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले एक बड़े बाउल में बेसन, मैदा, नमक, काली मिर्च और बेकिंग पाउडर डलकर अच्छे से मिला लें.
  2. 2
    अब इसमें थोड़ा-थोड़ा करके पानी मिलाएं और इसका पतला घोल बना लें.
  3. 3
    इसे लगातार फेटते रहें ताकि इसमें गांठ न बनें.
  4. 4
    प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और धनियापत्ती डालकर अच्छे से मिलाएं.
  5. 5
    अब ऑमलेट बनाने के लिए धीमी आंच पर नॉन स्टिक पैन में तेल डालकर हल्का गरम करें.
  6. 6
    तेल के गरम होते ही 2 से 3 चम्मच घोल डालकर चारो तरफ फैला लें.
  7. 7
    लगभग 2 मिनट तक सेकने के बाद इसे पलटकर दूसरे हिस्से को भी सुनहरा होने तक सेक लें.
  8. 8
    तैयार है बिना अंडे की ऑमलेट इसे एक प्लेट में निकालें और कैचप के साथ गर्मागरम सर्व करें.
#Make omelette without eggs in hindi #omelette indian style in hindi #omelette fillings in hindi #omelette recipe in hindi #how to make omelette in hindi #how to make omelette without egg in hindi #veg omelette
View Full Version