Full Version →

आसान है मक्की के पापड़ बनाना

स्‍नैक्‍स वेज

आलू, साबूदाना और चावल के पापड़ तो अक्सर बनाते हैं. पर क्या मक्के के पापड़ ट्राई किए हैं...

Servings
8 - 10
★ 3.4
Rating
43 ratings

आवश्यक सामग्री

For 8 - 10

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले ठंडे पानी में मक्का का आटा घोल लें. ध्यान रहे घोल न ज्यादा गाढ़ा हो और न ज्यादा पतला.
  2. 2
    (घर पर ऐसे बनाएं आलू पापड़)
  3. 3
    अब इसमें पापड़ खार, लालमिर्च पाउडर, जीरा, सौंफ, तेल और नमक भी डालें और अच्छी तरह घोल लें.
  4. 4
    धीमी आंच में कूकर रखें और इसमें तैयार घोल डालकर 10 मिनट तक चलाते हुए पकाएं. (पापड़ आलू रोल )
  5. 5
    फिर इसमें 1 चम्मच तेल डालें और ढक्कन लगाकर धीमी आंच पर 5 मिनट तक पकाएं. आप चाहें तो 1 सीटी लगा सकते हैं.
  6. 6
    तय समय बाद आंच बंद कर दें और घोल को ठंडा हो जानें दें. (10 मिनट में रेडी हो जाएगा पापड़ी पिज्जा)
  7. 7
    जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए तब हथेलियों पर तेल लगाकर हल्का गर्म रहते ही इसके छोटी-छोटी लोई बनाएं और फिर इन लोइयों से पापड़ बेल लें. (आप चाहें तो पूरी के मशीन से भी पापड़ बेल सकते हैं.) (साबूदाना पापड़ की रेसिपी )
  8. 8
    इन पापड़ों को तेज धूप में 2-3 दिन तक सुखा लें. (दही पापड़ की सब्जी )
  9. 9
    तैयार पापड़ को एयर टाइट कंटेनर में रखें और जब मन हो तलकर या भूनकर सर्व करें और खाएं.
  10. 10
    नोट
  11. 11
    पापड़ का खार आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएगा.
#makki ke papad #chawal ka papad #sabudana papad #makki ki roti sarson ka saag #makki ki khichadi #how to make makki ke papad recipe in hindi #holi special recipes #holi special dish makki ke papad #indian kitchen #indian recipes #vrat wale papad #sabudana
View Full Version