Full Version →

मसालेदार काबुली चने

स्‍नैक्‍स वेज

चाय के साथ चना दाल मोठ और आलू भुजिया के बाद अब कुछ नया खाने का मन है तो बनाएं यह करारे मसालेदार काबुली चने...

Servings
1 - 2
★ 3.9
Rating
18 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    मसाला काबुली चना बनाने के लिए सबसे पहले चने को रातभर भिगोकर रख दें.
  2. 2
    तेज आंच में एक प्रेशर कूकर में चना और पानी डालकर 1 सीटी में पकाएं और आंच बंद कर दें. (बिना भिगोए भी तुरंत बन जाएंगे छोले)
  3. 3
    सीटी बंद होने के साथ-साथ आप खुद भी एक चमचे की मदद से पूरी सीटी निकाल दें क्योंकि हमें इसे पूरा सॉफ्ट नहीं करना है.
  4. 4
    अब चनों को एक सूती कपड़े पर निकालकर एक घंटे के लिए पंखे के नीचे सूखने के लिए रख दें. ध्यान रहे कि पानी पूरा सूख जाए. (सूखे छोले साउथ इंडियन स्टाइल में)
  5. 5
    मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रखें.  (हिमाचली चनामद्र)
  6. 6
    तेल के गर्म होते ही चने कड़ाही में डालें और डीप फ्राई कर लें.
  7. 7
    जैसे ही चने सुनहरे होने लगे इन्हें छानकर एक प्लेट में निकाल लें.  (ऐसे बनेंगे टेस्टी छोले)
  8. 8
    काला नमक, लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला डालकर अच्छे से मिक्स करें. (पंजाबी छोले चना)
  9. 9
    मसालेदार काबुली चने तैयार है. आप इसे आसानी से स्टोर कर सकते हैं.
#chole #chane #chickpeas #indian kitchen #indian recipe #masala kabuli chana chickpeas recipe hindi pakwangali #black salt #red chilli powder #chaat masala #chole bhature #bina bhigoye chole kaise ubaale #chana salad
View Full Version