मिंट चीज पास्ता
आप अक्सर पास्ता तो खाते ही होंगे, इस बार आप अपने पास्ता में पुदीना मिला कर बनाएं पास्ता का अलग फ्लेवर मिंट चीज पास्ता.
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
- 1 से 2 कप पास्ता, एक कटी हुई गाजर, एक बारीक कटी शिमला मिर्च, एक कप बेबी कॉर्न, एक चम्मच क्रीम, एक चम्मच चीज स्प्रेड
- 3 कटे टमाटर, आधा कप पुदीने की पत्ती
- 5 लहसुन की कलियां, स्वादानुसार लालमिर्च, स्वादानुसार नमक
- 2 चम्मच ऑलिव ऑइल
🍳 विधि
-
1
एक बर्तन में पानी, नमक, और ऑलिव ऑइल में पास्ता डालकर गैस पर ढक कर पकने के लिये रख दें और बीच-बीच में
-
2
चलाते रहें जब पास्ता पक जाए तो उसका पानी निकालकर ठंडा होने दें.
-
3
एक तरफ बेबी कॉर्न और गाजर को थेाड़ा सा पानी और नमक डाल कर माइक्रोवेव में 3 से 4 मिनट तक पकने के लिए रख
-
4
दें.
-
5
अब मिक्सर में लहसुन, पुदीने की पत्ती, टमाटर, लालमिर्च और नमक डाल कर बारीक पेस्ट बनाकर पास्ता सॉस बना लें
-
6
अगर आप सॉस को और पतला करना चाहते हैं तो उसमें थोड़ा दूध या पानी मिला लें.
-
7
एक पैन में ऑलिव ऑइल गर्म करें, फिर गर्म तेल में शिमला मिर्च और पकी साब्जियां डालकर चलाएं.
-
8
फिर सब्जियों में पुदीना और टमाटर पेस्ट डालकर मिलाएं और पैन को ढक कर 3 से 4 मिनट तक पकाएं.
-
9
से 4 मिनट बाद पैन के ढक्कन को खोलकर सब्जियों में क्रीम, चीज और थोड़ा सा नमक मिलाएं.
-
10
इसके बाद सब्जियों में पास्ता डाल कर अच्छे से चलाकर मिला लें और एक मिनट तक पकाकर गैस बंद कर दें.
-
11
मिंट चीज पास्ता तैयार है.
#mint cheez pasta
#Italian dish
#pasta
#mint
#cheez