Full Version →

बहुत हेल्दी ब्रेकफास्ट है ये स्पेशल मिक्स चीला

स्‍नैक्‍स वेज,ब्रेकफास्‍ट

चीला कइयों को पसंद होता है तो कइयों को नहीं. पर इस स्पेशल अंदाज में चीला बनाने से यानी इसमें सारी सब्जियां डालकर इसे बनाने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है और यह सेहत के लिहाज से भी अच्छा रहता है.

Servings
2 - 4
★ 4.3
Rating
8 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले एक बर्तन में बेसन, सूजी, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
  2. 2
    अब इसमें पानी डालते हुए पतला घोल बनाएं. घोल पतला नहीं रखने से चीले अच्छे नहीं बनेंगे.
  3. 3
    घोल में मिक्स की सारी सब्जियां डाल दें. जरूरत हो तो थोड़ा और पानी डालकर घोल पतला कर लें.
  4. 4
    मीडियम आंच पे एक तवा गरम करने के लिए रखें.
  5. 5
    तवा के गरम होते ही इस पे जरा सा तेल डालकर इसे चिकना करें.
  6. 6
    अब घोल को तवे पे गोलाकार में फैलाएं.
  7. 7
    एक साइड से सिक जाने के बाद चीले को पलटकर दूसरे साइड से भी सेंक लें.
  8. 8
    तैयार है स्पेशल मिक्स चीला. केचप के साथ सर्व करें. 
#mix cheela healthy breakfast 20 minutes easy and quick recipe in hindi #special mix cheela chilla #chilla #indian kitchen #indian recipe #cheela #chilla
View Full Version