मूंग का उपमा
मूंग का उपमा आप सुबह नाश्ते के लिए बना सकते हैं. ये एक हेल्दी रेसिपी है और वजन घटाने में भी मददगार है.
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
- मूंग 2 कप
- 1 खड़ी लाल मिर्च
- 1 चम्मच अदरक कटा हुआ
- 2 हरी मिर्च
- 2 चम्मच तेल
- 1 चम्मच सरसों के दाने, एक चुटकी हींग, मीठा नीम
- 2 कप गरम पानी, आधा चम्मच शक्कर, नमक स्वादानुसार
🍳 विधि
-
1
एक पैन में तेल गरम करके सरसों व लाल मिर्च, अदरक व हरी मिर्च डालकर फ्राई करें.
-
2
हींग, मीठा नीम डालकर 2 मिनट चलाएं. अब मूंग डालकर, गरम पानी भी डाल दें. चीनी, नमक डाले व उबाल आने दें.
-
3
ढंककर 15-20 मिनट तक पकाएं. ऊपर से कसा नारियल डालें और नींबू के साथ सर्व करें.
#moong daal
#upma
#breakfast