हमारी मां सुबह से लेकर शाम तक रोज हमारे लिए कितना कुछ करती हैं. तो क्यों ना मदर्स डे पर मां के लिए कुछ नया और स्पेशल बनाया जाए.
Servings
4 - 6
आवश्यक सामग्री
For 4 - 6
चार भुट्टे (नरम दाने वाले), आठ ब्रेड स्लाइस, एक बड़ा कप दूध, चीज 100 ग्राम, आधा कप बारीक कटा प्याज, मक्खन 100 ग्राम, आधा छोटा कप दही, एक छोटा चम्मच बारीक कटा अदरक, चार बारीक कटी हरी मिर्च, नमक स्वादानुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले भुट्टे को साफ कर कद्दूकस कर लें.
2
धीमी आंच में एक कड़ाही में मक्खन गर्म करने के लिए रखें.
3
मक्खन के गर्म होते ही इसमें जीरे का तड़का लगाएं.
4
जीरे के चटकते ही इसमें बारीक कटी हुई प्याज डालकर अच्छे से भूनें.
5
प्याज के बाद अदरक और बारीक कटी हरी मिर्च भूनें.
6
अब इसमें कसा हुआ भुट्टा डालकर 10 मिनट तक भूनें और आंच बंद कर दें.
7
धीमी आंच में एक दूसरे बर्तन में दूध उबालने के लिए रखें.
8
दूध में पहला उबाल आते ही दही, नमक, कसा हुआ चीज मिलाएं और ढककर 5 से 7 मिनट तक पकाएं.
9
टोस्ट बनाने के लिए बेकिंग डिश में थोड़ी चिकनाई लगाकर ब्रेड की स्लाइस रखें और उस पर भुट्टे का मिश्रण अच्छी तरह से फैला दें.
10
टोमैटो सॉस लगाएं और बाकी बची चीज ऊपर से बुरक दें.
11
अब टोस्ट को भूरा होने तक माइक्रोवेव में बेक करें.
12
क्रिस्पी कॉर्न टोस्ट तैयार है. टोमैटो सॉस , टमाटर और चिली फ्लैक्स से गार्निश कर सर्व करें.
#Crispy Corn Toast#mothers day specail#mothers day breakfast love toast#love sandwich#valentines recipes#valentines dish#how to make love sandwich recipe in hindi#mothers day special how to make corn toast recipe in hindi#indian kitchen#indian rec