Full Version →

स्नैक्स स्पेशल में बनाइए मशरूम मंचूरियन

स्‍नैक्‍स वेज

चाइनीज कुजीन में शामिल मंचूरियन को कई तरह से बनाकर इसका अलग-अलग टेस्ट लिया जा सकता है. इसी कड़ी में पेश है मशरूम मंचूरियन की स्पेशल रेसिपी.

Servings
2 - 4
★ 4.3
Rating
276 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    मशरूम को अच्छी तरह धोकर साफ कर लें. फिर उन्हें साफ कपड़े से पोंछकर मध्यम आकार के टुकड़ों में काट लें.
  2. 2
    अब एक बर्तन में कॉर्न फ्लॉर, मैदा, एक चम्मच लहसुन-अदरक का पेस्ट, आधा चम्मच सोया सॉस और नमक डालकर मिक्स करें. इसमें 4 बड़े चम्मच पानी डालकर मिश्रण का गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें.
  3. 3
    इसके बाद कटे हुए मशरूम कॉर्न फ्लॉर के मिक्सचर में डुबो लें. इन पर मिश्रण अच्छी तरह लपेटें.
  4. 4
    गैस पर एक कड़ाही में तेल गर्म करें, और इसमें मध्यम आंच पर कॉर्न फ्लॉर के मिक्सचर में डिप किए हुए मशरूम हल्के सुनहरे होने तक फ्राई करें.
  5. 5
    फ्राइड मशरूम मंचूरियन बॉल्स को एक प्लेट में निकाल कर रखते जाएं.
  6. 6
    मंचूरियन की ग्रेवी बनाने के लिए गैस पर एक कड़ाही में तेल गर्म करें और इसमें एक चम्मच लहसुन-अदरक का पेस्ट, हरी मिर्च व प्याज डालकर तेज आंच पर 2 मिनट के लिए फ्राई करें.
  7. 7
    फिर भुने प्याज में टोमैटो सॉस, डेढ़ चम्मच सोया सॉस, चिली सॉस, नमक, फ्राइड मशरूम मंचूरियन बॉल्स और बारीक कटा हरा प्याज डालकर एक बड़े चम्मच से अच्छी तरह मिक्स करें.
  8. 8
    मशरूम मंचूरियन को 5 मिनट तक तेज आंच पर चलाते हुए पकाएं फिर गैस बंद कर दें.
  9. 9
    खाने के लिए तैयार है स्पेशल और टेस्टी मशरूम मंचूरियन.
#mushroom manchurian #mushroom #manchurian #Chinese cuisine #snacks
View Full Version