Full Version →

पालक-कॉर्न चीज सैंडविच

स्‍नैक्‍स वेज

सैंडविच को कई तरह से बनाया जा सकता है. नाश्ते या स्नैक्स में ये बच्चों की पहली पसंद होते हैं. इन्हें टेस्ट के साथ-साथ दें हेल्दी टच और बनाएं पालक-कॉर्न चीज सैंडविच.

Servings
2 - 4
★ 4.3
Rating
76 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    गैस पर बर्तन में पानी गर्म करें. इसमें कॉर्न 7 से 8 मिनट तक उबाल लें. फिर गैस बंद करके कॉर्न का पानी निकाल दें.
  2. 2
    अब पैन में तेल गर्म करें. इसमें प्याज और लहसुन डालकर मध्यम आंच पर एक मिनट तक पकाएं.
  3. 3
    इसके बाद पैन में पालक, कॉर्न और हरी मिर्च डालकर मिक्स करें.
  4. 4
    फिर इसमें काली मिर्च और नमक डालकर चालाएं. पैन को ढककर पालक और कॉर्न के मिश्रण को मध्यम आंच पर 5 मिनट तक पकाएं. फिर ढक्कन हटाकर इसे 5 मिनट फ्राई करें.
  5. 5
    अब गैस बंद कर दें और मिक्सचर में चीज डालकर मिक्स करें.
  6. 6
    इसके बाद एक ब्रेड लें इस पर पालक और कॉर्न का मिक्सचर रखकर ब्रेड पर फैला लें. फिर इसके ऊपर एक ब्रेड रख दें. इसी तरह सारी ब्रेड तैयार कर लें.
  7. 7
    अब सैंडविच मेकर गर्म कर लें, मेकर नहीं है तो गैस पर नॉन स्टिक तवा गर्म करें. मिक्सचर वाली ब्रेड पर दोनों तरफ घी या मक्खन लगाकर मेकर में रखकर सैंडविच सेंक लें.
  8. 8
    नॉन स्टिक तवे का इस्तेमाल कर रहे हैं तो मिक्सचर वाली ब्रेड पर घी या मक्खन लगाकर तवे पर सेक लें, सैंडविच को पलटकर दूसरी तरफ से भी सेकें.
  9. 9
    इसी तरह सभी सैंडविच सेक कर प्लेट में रखते जाएं.
  10. 10
    तैयार है पालक-कॉर्न चीज सैंडविच. अब सैंडविच को बीच से काट कर सॉस के साथ सर्व करें.
#palak corn cheese sandwich recipe #spinach corn cheese sandwich recipe in hindi #sandwich recipe #sandwich #palak corn cheese sandwich #palak corn cheese sandwich recipe in hindi
View Full Version