Full Version →

पालक पनीर सैंडविच

स्‍नैक्‍स वेज

सैंडविच में पालक और पनीर का ट्विस्ट डालकर तैयार करें एक हेल्दी टेस्ट पालक पनीर सैंडविच, जो बच्चों को बहुत पसंद आएगा.

Servings
1 - 2
★ 4.4
Rating
128 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    गैस पर नॉन स्‍टिक पैन में मक्खन गर्म करें. इसमें लहसुन डालकर मध्यम आंच पर फ्राई करें.
  2. 2
    लहसुन हल्का सुनहरा हो जाए तो इसमें हरी मिर्च और प्‍याज डालकर फ्राई करें.
  3. 3
    जब प्याज सुनहरा हो जाए तो पैन में पालक डालकर चलाएं और एक मिनट तक पकाएं. फिर इसमें पनीर डालकर 2 मिनट पकाएं.
  4. 4
    अब चाट मसाला और नमक डालकर मिक्स करके गैस बंद कर दें.
  5. 5
    इसके बाद ब्रेड के एक तरफ मक्खन लगाकर दूसरी तरफ पनीर-पालक का थोड़ा मिक्सचर रखकर ब्रेड पर फेलाएं. फिर ब्रेड का दूसरा स्लाइस मिक्सचर के ऊपर रखकर ढकें और ऊपर से मक्खन लगाएं.
  6. 6
    इसी तरह सारे मिश्रण से ब्रेड तैयार कर लें. अब सभी सैंडविच को एक-एक करके ग्रिलर या सैंडविच मेकर में रखकर सेंक लें.
  7. 7
    अगर आपके पास ग्रिलर या सैंडविच मेकर नहीं है तो नॉन स्टिक तवा गर्म करें और इस पर सैंडविच रखकर मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सेंककर प्लेट में निकलें.
  8. 8
    तैयार हैं पालक पनीर सैंडविच. इन्हें सॉस या चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
#Palak paneer sandwich #sandwich recipes #Palak paneer sandwich recipe in hindi #how to make Palak paneer sandwich #breakfast recipes
View Full Version