सैंडविच हर किसी को पसंद आता है. पनीर सैंडविच, अनियन सैंडविच या चीज सैंडविच तो आपको बनाना आता होगा. जानिए पनीर कोरमा सैंडविच बनाने की विधि. इसे बनाने के लिए पनीर का कोरमा तैयार किया जाता है, इसके बाद सैंडविच तैयार की जाती है.
एक बाउल में योगर्ट , लाल मिर्च, नमक, हल्दी, गरम मसाला और जीरा पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें.
2
पैन में तेल डालकर गर्म करें. तेल गर्म होते ही इसमें प्याज डालकर अच्छी तरह फ्राई कर लें.
3
फिर इसमें जिंजर गार्लिक पेस्ट डालें और मिलाएं.
4
इसके बाद शिमला मिर्च मिलाएं मीडियम आंच पर 7-8 मिनट ततक पकाएं.
5
फिर इसमें योगर्ट वाला मिश्रण डालकर अच्छी तरह मिला लें.
6
मिश्रण में पनीर डालकर मिलाएं और 4-5 मिनट तक पकाकर आंच से उतार लें.
7
एक ब्रेड स्लाइस लें और इस पर 1-2 चम्मच पनीर वाला मिश्रण फैलाएं.
8
इस पर चीज़ स्लाइस रखें और ऊपर से ब्रेड की दूसरी स्लाइस रखें.
9
इसी तरीके से बाकी ब्रेड स्लाइस पर मिश्रण और चीज़ रखकर सैंडविच बना लें.
10
एक पैन में बटर डालें और एक बार में इस पर 2-3 सैंडविच रखकर दोनों तरफ से सेंक लें.
11
सैंडविच बनाने के लिए चाहें तो ग्रिल मशीन में भी रख कर सकते हैं. या फिर टोस्ट मेकर रखकर सैंडविच बना लें.
12
इसके बाद सैंडविच को बीच से काट लें.
13
तैयार सैंडविच को केचअप के साथ खाएं-खिलाएं.
#paneer korma sandwich recipe in hindi paneer korma sandwich banane ki vidhi#how to make paneer panir korma recipe in hindi#how to make paneer sandwich recipe in hindi#veg sandwich#veg korma sandwich recipe in hindi#how to make sandwich recipe in hind