नाश्ते में पोहा खाना तो सभी बहुत पसंद करते हैं पर क्या कभी आपने इसकी टिक्की बनाने की सोची है? अगर नहीं तो फिर देर किस बात की? रेसिपी पढ़िए और घर पर आज ही बनाइए करारी पोहा टिक्की.
Servings
2 - 4
★ 5
Rating
1 rating
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
1 कटोरी पोहा
1 कच्चा आलू
2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1 टीस्पून धनिया पाउडर
1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1/4 टीस्पून हल्दी
1 टीस्पून हरा धनिया (बारीक कटा हुआ), नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले पोहे को अच्छे से धोकर छान लें.
2
अब इसमें कच्चे आलू को घिसकर डालें. आलू को अलग प्लेट पर घिसकर पहले इसका पूरा पानी निचोड़ दें.
3
पोहे में हरी मिर्च, हरा धनिया और सारे डालकर इसे खूब अच्छे से मिक्स करें.
4
मीडियम आंच पे एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
5
इसी बीच मिश्रण से सारी टिक्कियां बना लें.
6
तेल के गरम होते ही सारी टिक्कियों को सेंक लें.
7
तैयार है करारी पोहा टिक्की. टोमैटो केचप के साथ सर्व करें.
#poha tikki easy and crispy snacks recipe in hindi#poha#indian kitchen#indian recipe#paneer poha#mix vegetable poha