Full Version →

घर पर ऐसे बनाइए प्याज की कचौड़ी, चाय के साथ लगेगी मजेदार

स्‍नैक्‍स वेज

कभी कुछ चटपटा और मसालेदार खाने का मन हो तो प्याज की कचौड़ियों का टेस्ट आपकी इस चाहत को पूरा करेगा. इस जायके को दही और चटनी के साथ ट्राई करें.

Servings
2 - 4
★ 4.1
Rating
523 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    गैस पर पैन में घी गर्म करें. इसमें जीरा और हींग का तड़का लगाएं.
  2. 2
    इसके बाद पिसे धनिया के बीज डालकर 30 सैकेंड तक मध्यम आंच पर फ्राई करें.
  3. 3
    अब इसमें प्याज डालकर पकाएं.
  4. 4
    जब प्याज का रंग सुनहरा हो जाए तो इसमें लहसुन, अदरक, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिक्स करें.
  5. 5
    इसे एक मिनट तक पकाने के बाद गैस बंद कर दें. प्याज के मिश्रण में हरी धनिया पत्तियां डालकर मिक्स करें.
  6. 6
    इसके बाद बर्तन में मैदा या आटा छान लें. फिर इसमें पिघला हुआ घी और नमक डालकर मिक्स करें.
  7. 7
    अब आटे या मैदे में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गूंद लें.
  8. 8
    आटा गूंदने के बाद इसे हल्के गीले कपड़े से 10-15 के लिए ढककर रख दें.
  9. 9
    अब आटे से छोटी-छोटी लोइयां बनाकर. इनकी पूरिया बेल लें.
  10. 10
    इसके बाद पूरी के बीच में थोड़ा प्याज को मिक्सचर रखें. फिर पूरी को चारों तरफ से उठाकर पलटें और मिश्रण को पूरी में बंद करें.
  11. 11
    इसे हथेलियों के बीच में दबाकर पतला और गोल कर लें.
  12. 12
    अब मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गर्म करें. इसमें कचौड़ी डालकर मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरी होने तक फ्राई करें.
  13. 13
    इसके बाद कचौड़ी को प्लेट में निकाल लें. इसी तरह सभी कचौड़ियां बनाएं.
  14. 14
    तैयार हैं प्याज की कचौड़ी. इन्हें खट्टी-मीठी चटनी और दही के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
#pyaaz ki kachori #pyaaz ki kachori recipe #onion kachori #kachori recipe #pyaaz ki kachori recipe in hindi #easy recipe of pyaaz ki kachori
View Full Version