रागी कैल्शियम, आयरन और फाइबर से भरपूर होता है. इसमें कैलोरी नहीं होती है और इसलिए यह वजन कम करने में भी काफी मददगार होता है. आप इसकी रोटी, चिप्स कुछ भी बनाकर खा सकते हैं.
Servings
2 - 4
★ 4.3
Rating
3 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
एक कटोरी रागी का आटा, एक चौथाई कटोरी गेंहू का आटा, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच चाट मसाला, नमक स्वादानुसार, पानी आटा गूंदने के लिए, तेल जरूरत के अनुसार, माइक्रोवेव, बेकिंग ट्रे
🍳 विधि
1
सबसे पहले एक बर्तन में रागी और गेंहू का आटा, नमक, लाल मिर्च डालकर, एक चम्मच तेल डालकर पानी से गूंद लें.
2
गूंदे हुए आटे को 10 से 15 मिनट तक ढककर रख दें.
3
तय समय के बाद गूंदे हुए आटे से छोटी-छोटी लोइयां बना लें .
4
लोइयों से पतली-पतली रोटियां बेलें और एक चाकू की मदद से रोटी को चिप्स के शेप में काट लें.
5
सभी चिप्स पर ब्रश से थोड़ा-थोड़ा तेल लगा दें.
6
इसी बीच माइक्रोवेव को 10 मिनट के लिए 180 डिग्री सेंटीग्रेड पर प्री-हीट कर लें.
7
बेकिंग ट्रे को चिकना कर इस पर सारे चिप्स रखें और लगभग 14 मिनट तक बेक कर लें.
8
पहले 7 मिनट एक साइड से बेक कर माइक्रोवेव खोलें और इसे पलटकर दूसरे साइड से भी 7 मिनट के लिए बेक करें.
9
तय समय के बाद माइक्रोवेव बंद कर दें.
10
तैयार है रागी चिप्स. प्लेट में रखकर ऊपर से चाट मसाला बुरक कर सर्व करें.
#ragi flour#wheat flour#how to make red chilli powder recipe in hindi#indian kitchen#indian recipe#ragi chips healthy snacks recipe in hindi#healthy snacks#rich in calcium iron and fibre#less in calories