कुछ फटाफट बनाकर खाना है तो खूब सारी सब्जियां मिलाकर बनाएं रवा (सूजी) उपमा की यह टेस्टी रेसिपी -
Servings
2 - 4
★ 4
Rating
514 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
एक कप रवा (सूजी)
2 चम्मच उड़द की दाल (बिना छिलके वाली), एक प्याज बारीक कटा हुआ
2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई, आधा कप शिमला मिर्च बारीक कटी हुई (चाहें तो), एक बड़ा चम्मच मूंगफली दाने भुने हुए (चाहें तो), बारीक कटी हुई अदरक आधा चम्मच, आधा कप गाजर छिली और कटी हुई, आधा कप हरी मटर के दाने, आधा छोटा चम्मच राई
5 से 6 करी पत्ते
स्वादानुसार नमक, तेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
गैस पर कड़ाही में तेल गर्म करें. इसमें राई और करी पत्ते का तड़का लगाएं.
2
अब उड़द की दाल डालकर मध्यम आंच पर एक मिनट तक भूनें.
3
इसके बाद प्याज और अदरक डालें. प्याज सुनहरे होने तक पकाएं.
4
अब इसमें मटर, गाजर, शिमला मिर्च, मूंगफली दाने, हरी मिर्च और नमक डालें. कड़ाही को ढक दें और सब्जियों को 5 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं.
5
फिर कड़ाही में पानी डालें.
6
अब रवा (सूजी) डालकर इसे मध्यम आंच पर पकाएं.
7
जब पानी पूरी तरह सूख जाए और रवा अच्छी तरह फूलकर पक जाए तो इसे एक मिनट तक चलाएं.
8
अब गैस बंद कर दें. तैयार है रवा (सूजी) उपमा. इसे धनिया पत्तियों से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें.
#rawa upma recipe#rawa upma#suji ka upma#upma recipe#rawa upma recipe in hindi#upma recipe in hindi#how to make rawa upma