साबूदाना वड़े खाने में बहुत टेस्टी लगते हैं. साबूदाने में आलू और कुछ मसाले मिलाकर इसे तल लिया जाता है. यह वड़े व्रत या उपवास के दौरान खूब खाए जाते हैं. सावन के महीने में हर व्रती इसका सेवन करता है.
Servings
2 - 4
★ 4.3
Rating
47 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
साबूदाना 1 कप (4-5 घंटे भिगोकर रखे हुए), सेंधा नमक एक छोटा चम्मच, काली मिर्च पाउडर आधा छोटा चम्मच, बारीक कटी हरी मिर्च 4-5, बारीक कटी धनियापत्ती 1 बड़ा चम्मच, मूंगफली एक कटोरी, उबले हुए आलू 3, तलने के लिए तेल, एक कड़ाही
🍳 विधि
1
सबसे पहले मीडियम आंच में कड़ाही या पैन में मूंगफली डालकर भून लें.
2
इसमें 8-10 मिनट लगेंगे. इसके बाद मूंगफली को एक प्लेट में निकालकर थोड़ा ठंडा होने दें.
3
मूंगफली के छिलके हटाकर दरदरा कूट लें.
4
एक बड़े बर्तन में साबूदाना, सेंधा नमक, काली मिर्च पाउडर, धनियापत्ती, मूंगफली और हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह मिला लें.
5
फिर इसमें आलू मैश करके अच्छी तरह मिलाएं. मिश्रण से छोटी लोइयां लेकर वड़े/बड़े बना लें.
6
कड़ाही में तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें.
7
जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें एक बार में 4-5 वड़े डालकर सुनहरा होने तक तल लें.
8
इसी तरीके बाकी बचे वड़ों को भी तल लें.
9
तैयार वड़ों को मनपसंद चटनी के साथ खाएं और खिलाएं.
#sabudana vada#sabudana vada recipe#sabudana vada recipe easy#recipe of sabudana vada#sabudana vada recipe in hindi#how to make sabudana vada#how to make sabudana vada at home#sabudana vada kaise banate hai#sabudana vada kaise banate hai video#sab