Full Version →

26 जनवरी के खास मौके पर बनाइए तिरंगा सैंडविच

स्‍नैक्‍स वेज

भारत में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है. पूरे भारत में यह दिवस बहुत ही उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाता है. बता दें कि 26 जनवरी, 1950 को हमारे देश भारत का संविधान लागू हुआ था इसलिए इस दिन को गणतंत्र दिवस के तौर पर मनाया जाता है. तो आप झंडे के ये 3 रंग खान-पान में भी घोल सकते हैं. जी

Servings
1 - 2

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले केसरिया रंग के लिए एक कटोरी में कद्दूकस किए हुए गाजर में दो चम्मच मेयोनीज और चुटकीभर नमक डालकर अच्छे से पेस्ट बना लें.
  2. 2
    अब हरे रंग के लिए एक दूसरी कटोरी में पिसे हुए पालक में भी दो चम्मच मेयोनीज और चुटकीभर नमक डालकर अच्छे से पेस्ट बनाएं.
  3. 3
    दोनों कटोरियों में अब एक-एक चम्मच टोमैटो केचप भी डाल दें और अच्छे से मिक्स करें.
  4. 4
    सफेद रंग एक अलग कटोरी में मेयोनीज निकालकर रख लें.
  5. 5
    सैंडविच बनाने के लिए पहले सभी ब्रेड स्लाइस के किनारे काटकर अलग कर लें.
  6. 6
    अब सबसे नीचे वाली स्लाइस पर पालक का पेस्ट लगाएं. चिली फ्लेक्स बुरककर इसके ऊपर एक और ब्रेड स्लाइस रख मेयोनीज लगाएं.
  7. 7
    केसरिया रंग के लिए इनके ऊपर एक और ब्रेड स्लाइस रखें, फिर गाजर का पेस्ट और चिली फ्लेक्स डालकर ऊपर से एक स्लाइस रखकर कवर कर दें.
  8. 8
    अब इन्हें एक साथ तिकोना काट लें.
  9. 9
    तैयार है तिरंगा सैंडविच. टोमैटो केचप के साथ सर्व करें.
#tri colour sandwich #indian kitchen #indian recipe #sandwich #indian flag coloured #republic day special #republic day special 26 january tiranga sandwich recipe in hindi #mayonnaise #carrots #spinach #palak #chilli flakes
View Full Version