साबूदाना के वड़ों के बारे में तो आप सभी जानते हैं पर क्या कभी आपने इसके कबाब बनाने की सोची है? अगर नहीं तो एक बार ट्राई करना तो बनता है. ये खाने में बहुत ही लजीज लगते हैं.
Servings
2 - 4
★ 5
Rating
1 rating
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
1 कटोरी साबूदाना (भिगोया हुआ)
2 आलू (उबले हुए)
1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1/4 टीस्पून काली मिर्च पाउडर
1/2 टेबलस्पून हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
1/2 टीस्पून मूंगफली पाउडर, सेंधा नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले एक कटोरी में साबूदाना और उबले आलूओं को अच्छे से मैश कर लें.
2
अब इसमें हरी मिर्च, सेंधा नमक, काली मिर्च पाउडर, हरा धनिया और मूंगफली का पाउडर मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें.
3
अब थोड़ा सा मिश्रण लेकर सीख पर लपेटते हुए इसे बेलन का आकार दें.
4
इसी तरह से सारे कबाब तैयार कर लें.
5
मीडियम आंच पर तवे पर तेल डालकर गरम करने के लिए रख दें.
6
तेल के गरम होते ही तवे पर कबाब रखकर सुनहरा होने तक चारो तरफ से फ्राई कर लें.
7
तैयार है साबूदाना कबाब. हरी चटनी के साथ सर्व करें.
8
नोट:
9
आप इसमें बीटरुट यानी चुकंदर उबालकर भी मैश कर सकती हैं.
#sabudana seekh kabab#sabudana seekh kabab recipe#sabudana seekh kabab recipe easy#recipe of sabudana seekh kabab#sabudana seekh kabab recipe in hindi#how to make sabudana seekh kabab#how to make sabudana seekh kabab at home#sabudana seekh kabab ka