व्रत में कई तरह की चीजें बनाई जाती हैं और खासतौर पर साबूदाना का तो खूब इस्तेमाल होता है. इससे एक नहीं बल्कि कई सारी चीजें बनाई जाती हैं जिनमें से एक है साबूदाना टिक्की.
Servings
2 - 4
★ 3.3
Rating
3 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
एक कटोरी साबूदाना (भिगोया हुआ), दो आलू (उबले हुए)
1 टेबलस्पून भूनी मूंगफली, एक छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर, दो हरी मिर्च बारीक कटी हुई, सेंधा नमक स्वादानुसार, तेल तलने के लिए
🍳 विधि
1
सबसे पहले एक बर्तन में आलू को काली मिर्च पाउडर, सेंधा नमक और हरी मिर्च के साथ अच्छे से मैश कर लें.
2
साबूदाना और मूंगफली डालकर आलू के साथ मिक्स करें.
3
मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गरम करने के लिए रखें.
4
साबूदाना-आलू के मिश्रण से टिक्कियां बनाएं और एक प्लेट में रखते जाएं. ध्यान रहे कि हथेलियों को चिकना करना बिल्कुल न भूलें.
5
तेल के गरम होते ही एक-एक करके सारी टिक्कियां दोनों साइड से सुनहरा होने तक तल लें और आंच बंद कर दें.
6
तैयार है साबूदाना टिक्की. चटनी के साथ गरमागरम सर्व करें.
7
नोट:
8
आप चाहें तो स्वाद के लिए साबूदाना के मिक्स में हरे धनिये या पुदीने का पेस्ट भी मिक्स कर सकते हैं.
#sabudana tikki#sabudana tikki recipe#sabudana ki tikki recipe#sabudana tikki recipe easy#recipe of sabudana tikki#sabudana tikki recipe in hindi#how to make sabudana tikki#how to make sabudana tikki at home#sabudana tikki kaise banate hai#sabudan