समोसे खाना कौन नहीं पसंद करता. बाजार के समोसे खाने से बचती हैं, लेकिन घर में बनाना चाहती हैं तो ये है सबसे आसान विधि.
Servings
4 - 6
★ 3.8
Rating
168 ratings
आवश्यक सामग्री
For 4 - 6
मैदा 2 कप, मोयन के लिए तेल 3 चम्मच, कलौंजी 1छोटा चम्मच, नमक 1/2 छोटा चम्मच, अजवाइन 1/4 छोटा चम्मच, भरावन के लिए सामग्री, आलू 4 उबली हुई, मटर 1 कप, भुनी हुई मूंगफली 2 चम्मच, बारीक कटी धनियापत्ती 3 छोटा चम्मच, बारीक कटी हरी मिर्च 4-5, जीरा पाउडर 1 छोटा चम्मच, धनिया पाउडर 1 छोटा चम्मच, हल्दी 1/2 छोटा चम्मच, नमक स्वादानुसार, तेल 3-4 छोटा चम्मच, समोसा तलने के लिए तेल, पानी आधा कप, कड़ाही
🍳 विधि
1
एक बड़े बाउल में मैदा , कलौंजी, अजवाइन नमक और मोयन वाला तेल डालकर अच्छी तरह हथेलियों से रगड़कर मिक्स कर लें.
2
इसमें थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालते जाएं और सख्त आटा गूंद लें.
3
आटे पर थोड़ा-सा तेल लगाकर कपड़े से ढककर रख दें.
4
समोसे का भरावन तैयार करने के लिए मीडियम आंच पर गर्म होने के लिए रखें.
5
फिर तेल में जीरा डालकर तड़काएं. फिर इसमें मटर डालकर 4-5 मिनट तक भूनें.
6
मटर पकाने के बाद तेल में आलू, मूंगफली, हल्दी, धनिया पाउडर , हरी मिर्च, जीरा पाउडर और नमक मिलाकर 4-5 मिनट तक मीडियम आंच पर पकाएं.
7
इसमें धनियापत्ती डालकर मिलाएं व आंच बंद कर दें.
8
तैयार मसाले को अलग बर्तन में निकाल लें और कड़ाही को धोकर साफ कर लें.
9
अब आटे को फिर से अच्छी तरह गूंद लें.
10
इससे 8-10 बराबर लोइयां तोड़ लें.
11
एक लोई लेकर रोटी तरह बेल लें.
12
रोटी को बीच से काट लें और एक हिस्से को तिकोने आकार मोड़ लें. इसके बीच में एक बड़ा चम्मच भरावन वाला मसाला डाल लें.
13
किनारों पर हल्का-सा पानी लगाकर समोसे को पैक कर लें.
14
इसी तरीके से बाकी लोइयों और मसाले से कच्चे समोसे तैयार कर लें.
15
कड़ाही में तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म होने के लिए रखें.
16
तेल में 4-5 समोसे डालकर सुनहरे होने तक तलें.
17
सारे समोसे को इसी तरीके से तल लें.
18
तैयार समोसे को मनपसंद चटनी के साथ खाएं और परिवार वालों को खिलाएं.
#samosa recipe#samosa banane ki recipe#vegetable samosa recipe
indian samosa recipe#samosa recipe in hindi#potato samosa recipe#samosa recipe step by step#easy samosa recipe#समोसा बनाने की विधि#समोसा बनाने की आसान रेसिपी#घर में समोसे कैसे बनाएं