ऐसे बनाइए फेमस स्ट्रीट फूड सेव पूरी
स्ट्रीट फूड्स में बहुत फेमस है ये सेव पूरी. इसे आप घर पर भी आसानी से मिनटों में बना सकते हैं और यकीन मानिए यह सबको बहुत पसंद आएगा.
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
- 6 पूरी, एक छोटी कटोरी सेव
- 1 आलू (उबला हुआ)
- 6 बड़ा चम्मच हरी चटनी
- 6 छोटा चम्मच इमली की चटनी
- 2 प्याज (बारीक कटा हुआ)
- 2 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर, चुटकीभर चाट मसाला, चुटकीभर काला नमक
- 1 छोटा चम्मच हरा धनिया
🍳 विधि
-
1
सबसे पहले एक प्लेट में सभी पूरियां रख लें.
-
2
अब सभी के बीचों-बीच एक छोटा छेद कर दें.
-
3
हर एक छेद में सबसे पहले उबले आलू डालें.
-
4
आलू के बाद हरी और इमली की चटनी डालें.
-
5
ऊपर से थोड़ा-थोड़ा प्याज और टमाटर डालें.
-
6
जरा-जरा सा लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर और चाट मसाला सभी में छिड़कें.
-
7
इनके बाद काला नमक छिड़ककर ऊपर से सेव डालें.
-
8
सबसे आखिर में हरे धनिये से गार्निश कर सर्व करें.
-
9
तैयार है सेव पूरी.
#sev poori famous street food how to make it recipe in hindi
#sev poori
#indian kitchen
#indian recipe
#sev
#street food
#east to make snacks