आपने अब तक सूजी का उपमा, इसका हलवा तो कई बार खाया होगा पर इसका ऐसा नाश्ता शायद ही आपने कभी बनाया होगा. इसे बनाने में थोड़ा समय जरूर लगता है पर बनाना बहुत ही आसान है.
Servings
2 - 4
★ 3.3
Rating
15 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
घोल बनाने के लिए:
2 कप सूजी
2 कप दही, चुटकीभर नमक, आलू के मिश्रण के लिए:
2 आलू (उबले हुए)
1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1 टीस्पून अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
1 टीस्पून धनिया पाउडर
1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1 टीस्पून गरम मसाला, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार, तड़के के लिए:
1/4 टीस्पून राई
1/4 टीस्पून हल्दी
1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
4-5 करी पत्ते, चुटकीभर नमक
1 टेबलस्पून तेल
🍳 विधि
1
सबसे पहले एक कटोरी में सूजी, दही, पानी और नमक डालकर इसका घोल बना लें.
2
घोल को ढककर लगभग 1 घंटे के लिए अलग रख दें.
3
ऐसे बनाएं आलू का मिश्रण:
4
दूसरी ओर मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
5
तेल के गरम होते ही इसमें आलू और बाकी सारी चीजें डालकर अच्छे स्व मिक्स कर लें.
6
आलू को 1-2 मिनट तक भूनकर आंच बंद कर दें.
7
अब करते हैं रोल बनाने की तैयारी:
8
एक गिलास को अंदर से अच्छी तरह से चिकना कर लें.
9
गिलास में आधे तक घोल भरें.
10
ओवल शेप में आलू की टिक्की बनाकर घोल के बीचों-बीच इसे खड़ा कर दें.
11
ऊपर से घोल डालकर गिलास को ऊपर तक भर दें.
12
इसी तरह से एक और गिलास भर लें.- मीडियम आंच में एक प्रेशर कूकर में पानी गरम करें.