चुटकियों में बनाएं स्पाइसी पोटैटो लॅालीपॅाप्स...
आलू से बनी कोई भी डिश हो, बस नाम सुनते ही सबका मन ललचा जाता है. अब एक और बेहतरीन ट्विस्ट के साथ आलू से बनाएं यह स्पाइसी लॅालीपॅाप्स ...
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
- 4 उबले आलू
- 1 गाजर बारीक कटा हुआ
- 1 छोटा कप पत्तागोभी
- 1 प्याज बारीक कटा हुआ
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 छोटा चम्मच हल्दी
- 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- 1 छोटा चम्मच गरम मसाला, नमक स्वादानुसार, तेल तलने के लिए
🍳 विधि
-
1
धीमी आंच में एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें.
-
2
तेल के गर्म होते ही पैन में गाजर, पत्तागोभी, प्याज डालें और हल्का सा पकाएं.
-
3
सब्जियों के सॅाफ्ट होते ही सारे मसाले डालकर 2 मिनट तक और पका लें. (क्रंची आलू बॅाल्स)
-
4
तय समय के बाद आंच बंद कर दें और सब्जी के इस तैयार मिश्रण को उबले आलू के साथ मिक्स कर पेस्ट तैयार कर लें.
-
5
पेस्ट से छोटे-छोटे आकार के बॅाल्स बनाएं और एक प्लेट में रखते जाएं. (पोटैटो मशरूम ऑमलेट)
-
6
मीडियम आंच में एक दूसरे पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें. (आलू की रंगीन कचौड़ी)
-
7
तेल के गर्म होते ही पैन में बॅाल्स डालें और सुनहरा होने तक चारों तरफ से फ्राई कर लें.
-
8
तैयार बॅाल्स को एक प्लेट में निकालें और टूथपिक गड़ाएं. (आलू उबालते समय रखें इन बातों का खास ध्यान)
-
9
स्पाइसी लॅालीपॅाप्स तैयार है. अपनी पसंदीदा चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
#potato
#aalu
#aaloo
#spicy potato
#lollipops
#vegetables
#carrot
#cabbage
#onion
#indian kitchen
#indian recipe
#red chilli powder
#coriander powder
#spicy potato lollipops indian snacks 20 minutes pakwangali recipe hindi
#crunchy aalu balls
#aalu cheese