Full Version →

ब्रेकफास्ट में बनाइए वेज सब सैंडविच

स्‍नैक्‍स वेज

नॉर्मल ब्रेड की सैंडविच तो आप सब खाते ही हैं, पर अब घर बैठकर बनाइए वेज सब सैंडविच. यकीन मानिए बच्चे देखकर खुशी से फूले नहीं समाएंगे.

Servings
1 - 2

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    मीडियम आंच में एक पैन में पानी गरम करने के लिए रखें.
  2. 2
    पानी के गरम होते ही पत्तागोभी को हल्का उबाल लें.  
  3. 3
    थोड़ा सॉफ्ट होते ही आंच बंदकर पानी से छान लें.
  4. 4
    मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
  5. 5
    तेल के गरम होते ही शिमला मिर्च और जुकिनी को हल्का फ्राई कर लें.
  6. 6
    अब सब को लंबाई में बीच से काटें. ध्यान रखें कि इसके दो हिस्से न हो जाए.
  7. 7
    मीडियम आंच में एक तवा गरम कर ब्रेड को एकदम हल्का सेंक लें.
  8. 8
    सबसे पहले पत्तागोभी के पत्ते रखें. इसके बाद एक-एक कर सारी सब्जी रख लें.
  9. 9
    ऊपर से चीज, मेयोनीज, मस्टर्ड सॉस और अनियन सॉस डालकर ब्रेड को कवर कर दें.
  10. 10
    तैयार है वेज सब सैंडविच. 
#veg sub sandwich recipe in hindi #cabbage #pattagobhi #zucchini #capsicum #cheese #mustard sauce #onion sauce #mayonise #onion #tomato
View Full Version