गेहूं आटा डोसा
आमतौर पर डोसा चावल के आटे का बनता है पर इसका स्वाद बदलने के लिए इसे अलग-अलग आटों से बना सकते हैं. ट्राई करें गेहूं आटा डोसा की यह रेसिपी -
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
- एक कप गेहूं का आटा
- 2 कप चावल का आटा, आधा कप खट्टा दही या मट्ठा, आधा छोटा चम्मच जीरा
- 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुईं
- 4 से 5 करी पत्ते बारीक कटे हुए
- स्वादानुसार नमक, तेल
🍳 विधि
-
1
बर्तन में चावल और गेहूं का आटा छानकर मिलाएं.
-
2
अब आटे में हरी मिर्च, करी पत्ते, जीरा, नमक और दही या मट्ठा डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
-
3
इसके बाद आटे के मिश्रण में लगभग 1 से 2 कप पानी डालकर मिलाएं और पतला घोल तैयार कर लें.
-
4
अब गैस पर डोसा तवा या पैन रखकर मध्यम आंच पर गर्म करें.
-
5
तवे पर तेल की कुछ बूंदें डालकर प्याज के टुकड़े से तवे को रगड़ दें.
-
6
अब तवे पर डोसे का घोल डालें. फिर इसके चारों तरफ तेल डालकर घोल को हल्का सुनहरा होने दें.
-
7
अब चमचे से घोल को तवे पर गोल शेप में फैलाकर सेकें.
-
8
इसके बाद डोसा पलटकर दूसरी तरफ से भी सेक लें. इसे हल्का ब्राउन होने तक सेकें.
-
9
फिर इसे प्लेट में निकाल लें. इसी बाकी के डोसे बनाएं.
-
10
लीजिए तैयार हैं गेहूं आटा डोसा. अब इसे सांभर और नारियल चटनी या अपनी पसंदीदा चटनी के साथ सर्व करें.
#wheat flour dosa
#dosa
#wheat flour dosa recipe
#dosa recipe
#wheat flour dosa recipe in hindi
#south indian food recipe
#how to make wheat flour dosa