Full Version →

दाल फरे

राज्‍यों के पकवान वेज

दाल फरे उत्तर भारत की एक ऐसी पारंपरिक डिश है जो आजकल कम बनाई जा रही है. धीरे-धीरे इसका स्वाद लोग भूलते जा रहे हैं. अगर आपको फरे पसंद हैं तो जानिए इन्हें बनाने की विधि जिसे शिखा गुप्ता ने भेजी है.

Servings
2 - 4
★ 4.1
Rating
21 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    दाल फरे बनाने के लिए सबसे पहले चने की दाल को 4 से 5 घंटे के लिए भिगोकर रख दें.
  2. 2
    तय समय के बाद दाल का पानी निकालकर इसे स्टफिंग की सभी सामग्रियों के साथ मिक्स कर लें. (हेल्‍दी अक्‍की रोटी)
  3. 3
    अब दाल को मिक्सी में डालकर पीस लें और फिर धनिया पत्ती मिला लें. पानी का कम ही डालें. ध्यान रखें कि पेस्ट ज्यादा पतला न हो.
  4. 4
    धीमी आंच में एक पैन में पानी, नमक और अजवाइन डालकर उबालने के लिए रखें. (मध्यप्रदेश की शान है भुट्टे का कीस)
  5. 5
    उबाल आते ही चावल का आटा डालें और तुरंत कड़छी से चलाते हुए आंच बंद कर दें.
  6. 6
    आटे के ठंडे होने के बाद इसे गूंद लें और लोइयां बना लें. (ऐसे बनाएं स्वादिष्ट महेरी)
  7. 7
    लोइयों को पूरी की तरह बेलकर इसमें भरावन भरकर इन्हें गुझिया की शेप में बना लें. (उत्तराखंड का बेहतरीन जायका है अरसा)
  8. 8
    मीडियम आंच में स्टीमर में पानी डालकर गर्म होने के लिए रखें. (आगरा का पेठा)
  9. 9
    स्टीमर प्लेट को चिकना कर लें और इस पर फरे रखें. फिर ढककर 8 से 10 मिनट तक पका लें.
  10. 10
    तय समय बाद आंच बंद कर दें. गर्मागर्म दाल फरे तैयार हैं. आप इन्हें अपने मनचाहे शेप्स में काट सकते हैं.
  11. 11
    नोट:
  12. 12
    आप चाहें तो फरे बनाने के लिए आटे में हींग, गरम मसाला और अदरक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
#daal fare #chane ki dal #traditional dish of northern india #indian kitchen #indian recipe #lost recipes #green chillies #grated garlic #coriander leaves #rice flour #carrom seeds #dal fare recipe pakwangali
View Full Version