अवियल की सब्जी केरला के साथ तमिलनाडु की खास सब्जियों में से है. अवियल की सब्जी को ज्यादातर त्योहार या फिर शादी-ब्याह में बनाया जाता है. इसमें कई तरह की सब्जियां मिलाई जाती हैं. जिससे इसका स्वाद बढ़ जाता है. यह ओणम पर बनने वाले साद्य में मुख्य रूप से तैयार की जाती ह.
Servings
1 - 2
★ 1
Rating
1 rating
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
1/2 कप सफेद कद्दू, छोटे टुकड़ों में काट लें
1/2 कप ड्रमस्टिक, छोटे टुकड़ों में काट लें
1/2 कप आलू, छोटे टुकड़ों में काट लें
1/2 कप गाजर, छोटे टुकड़ों में काट लें
1/2 कप हरा बीन्स, छोटे टुकड़ों में काट लें
1/2 कप रतालू, छोटे टुकड़ों में काट लें
नारियल ग्रेवी के लिए
3/4 कप नारियल (कद्दूकस किया हुआ)
3 हरी मिर्च कटी हुई
1 टीस्पून जीरा
1/2 कप दही, नमक स्वादानुसार2 कप पानी4-5 करी पत्ता
2 टेबलस्पून तेल
🍳 विधि
1
Avial की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले पैन लें.
2
अब इसमें ड्रमस्टिक और पानी डालकर 5 मिनट तक उबाल लें.
3
अब कटे हुए आलू, बीन्स गाजर डालकर अच्छे से पकाएं.
4
अब इसमें कटा हुआ कद्दू डालें.
5
अगर पानी कम लग रहा है तो थोड़ा पानी और डाल सकते हैं.
6
अब मिक्सी में नारियल, जीरा, हरी मिर्च, डालकर पेस्ट बना ले.
7
अब एक बर्तन में दही लें और नारियल के पेस्ट को इसमें डालकर मिक्चर तैयार कर लें.
8
अब तैयार मिक्चर को सब्जियों में मिला लें और नमक डालकर 2 मिनट के लिए पकाएं.
9
तय समय बाद आंच बंद कर दें.- एक पैन में तेल गर्म करें. इसमें करी पत्ता, सरसों डालकर तड़का बना लें.
10
इस तड़के को तैयार सब्जी पर डालकर अच्छी तरह मिला लें.
11
तैयार अवियल को चावल और सांभर के साथ सर्व करें.
#avial#avial recipe#avial recipe in hindi#kaddu ki sabzi in hindi#avial recipe with curd#best kerala avial recipe#kerala avial#onam special avial recipe#aviav recipe in hindi#avial for sadhya