Full Version →

गुजराती कचौड़ी

राज्‍यों के पकवान वेज

तुअर दाल से बनी गुजराती कचौड़ी खाने में कुछ अलग और बड़ी जायकेदार होती हैं. इन्हें बनाने में ज्यादा झंझट नहीं होता. जानें रेसिपी..

Servings
1 - 2
★ 4.2
Rating
307 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    आटा गूंदने के लिए:
  2. 2
    बर्तन में मैदा छान लें. फिर इसमें नमक, घी डालकर दोनों हाथों से मसलकर अच्छी तरह मिलाएं.
  3. 3
    इसके बाद मैदे में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गूंद लें.
  4. 4
    मैदे में 4 से 5 बूंद तेल डालकर इसे अच्छी तरह गूंद लें और कुछ देर के लिए अलग रख दें.
  5. 5
    भरावन तैयार करने के लिए:
  6. 6
    सबसे तुअर दाल को ग्राइंडर में डालकर दरदरा पीस लें.
  7. 7
    अब पैन में तेल डालकर गर्म करें.
  8. 8
    जब तेल गर्म हो जाए तो आंच धीमी करके इसमें जीरा डालें.
  9. 9
    जैसे ही जारी तड़कने लगे तो इसमें हींग और हल्दी डालें.
  10. 10
    फिर पैन में दाल, नमक, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डालकर मिलाएं.
  11. 11
    पैन को ढक दें और दाल को धीमी आंच पर पकाएं.
  12. 12
    जब दाल नर्म हो जाए तो ढक्कन हटाकर इसमें गरम मसाला और नींबू का रस डालकर मिक्स करें.
  13. 13
    इसके बाद दाल में धनिया पत्तियां डालकर इसे 2 मिनट तक और पकाएं. फिर गैस बंद कर दें.
  14. 14
    कचौड़ी बनाने के लिए:
  15. 15
    अब मैदे से छोटी-छोटी गोल लोई बनाएं.
  16. 16
    फिर एक लोई लें इसकी पूरी बेल लें.
  17. 17
    इसके बाद पूरी के बीच में करीब एक चम्मच भरावन रखें.
  18. 18
    अब चारों तरफ से पूरी को पलटकर इसमें भरावन अच्छी तरह बंद करके फिर गोल लोई बनाएं.
  19. 19
    फिर लोई को हाथों के बीच में दबाकर चपटा कर लें.
  20. 20
    कड़ाही में तेल डालकर गैस पर गर्म करने रखें.
  21. 21
    अब गर्म तेल में कचौड़ी डालकर हल्की ब्राउन होने तक मध्यम आंच पर फ्राई करें.
  22. 22
    प्लेट में किचन पेपर लगाएं अब कचौड़ी तेल से निकालकर इसमें रखें.
  23. 23
    इसी तरह सभी कचौड़ी बनाएं और हरी या मीठी चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
#gujarati dish #gujarati recipes #how to make gujarati kachori #kachori recipe #recipes in hindi #indian food #gujarati kachori recipe
View Full Version