Full Version →

खट्टा ढोकला

राज्‍यों के पकवान वेज,ब्रेकफास्‍ट

वीकेंड में नाश्ते में कुछ टेस्टी और हल्का खाने को मिल जाए तो दिन बन जाता है. आइए आज बनाते हैं, खट्टा ढोकला...

Servings
2 - 4
★ 4.1
Rating
43 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    चना दाल और चावल को एक रात पहले 8 घंटे के लिए पानी में भिगो दें.
  2. 2
    सुबह इसे पानी निकालकर दही और 1/2 कप पानी के साथ मिक्सी में डालकर अच्छी तरह पीस लें. घोल न ज्यादा गाढ़ा हो न ही ज्यादा पतला.
  3. 3
    घोल को एक बड़े बॉउल में निकाल लें और फिर उसमें नमक और हल्दी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
  4. 4
    अब इस मिश्रण को खमीर उठने के लिए ढककर हल्की गर्म जगह पर 6-8 घंटे के लिए अलग रख दें.
  5. 5
    अब एक थाली में तेल लगाकर चिकना कर लें.
  6. 6
    ढोकला बनाने के बर्तन में 2-3 ग्लास पानी डालें और उसे मध्यम आंच पर गर्म होने के लिए रख दें.
  7. 7
    ढोकले के घोल में 1 टीस्पून तेल और मिर्च-अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  8. 8
    अब उसमें इनो फ्रूट साल्ट डालकर एक मिनट तक अच्छी तरह मिला लें.
  9. 9
    तैयार घोल को चिकनी की गई थाली में आधी ऊंचाई तक भर दें.
  10. 10
    ऊपर से जीरा और लाल मिर्च पाउडर छिड़के और थाली को ढोकला बनाने के बर्तन में रख दें.
  11. 11
    अब इसे 10 से 15 मिनट तक मीडियम आंच पर भाप में पकने दें. बीच में एक बार चाकू की सहायता से ढोकला चेक कर लें.
  12. 12
    अगर चाकू साफ बाहर आ जाए तो ढोकला तैयार है वर्ना उसे 5 मिनट के लिए और पका लें.
  13. 13
    तैयार ढोकले को चौकोर टुकड़ों में काट लें.
  14. 14
    अब एक छोटी कड़ाही में 2 चम्मच तेल गरम करें और उसमें राई और जीरा डालें.
  15. 15
    जब जीरा चटकने लगे तो उसमें कड़ी पत्ता डालकर कुछ देर के लिए फ्राई कर लें.
  16. 16
    आंच बंद करके तड़के को ढोकले पर डालें और अच्छे से मिला लें.
  17. 17
    खट्टा ढोकला तैयार है. सर्विंग प्लेट में निकालकर हरा धनिया से सजाकर सर्व करें.
#Khatta dhokla recipe #Khatta dhokla recipe in Hindi #how to make Khatta dhokla recipe at home #homemade Khatta dhokla recipe
View Full Version