चावल का अलग स्वाद चखने के लिए बनाएं दक्षिण भारतीय डिश नमकीन पोंगल. इसे खारा पोंगल के नाम से भी जाना जाता है. आइए सीखें इसकी मजेदार रेसिपी...
Servings
2 - 4
★ 3.9
Rating
62 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
1 कप बासमती चावल, आधा कप मूंग दाल, छिलके वाली
1 चम्मच जीरा पाउडर
1/2 कप नारियल, घिसा हुआ
1 छोटा चम्मच हींग-राई
1 छोटा चम्मच हल्दी
1 छोटा चम्मच कालीमिर्च पाउडर
1 अदरक टुकड़ा
8 -10 काजू, थोड़े से तिल
स्वादानुसार नमक और मिर्च
🍳 विधि
1
सबसे पहले दाल और चावल को अलग-अलग पानी में भिगोकर रख दें.
2
अदरक को घीस लें और काजू तलकर अलग रख लें.
3
अब कूकर में घी गरम करके राई-हींग, हल्दी, तिल और अदरक डालकर भूनें और फिर उसमें मूंग दाल डालकर कुछ देर पका लें.
4
तैयार मिक्सचर में चावल, कसा हुआ नारियल, नमक, काजू और पानी डालकर कूकर को बंद कर दें.
5
एक या दो सीटी आने के बाद गैस को बंद करे दें.
6
जब पोंगल ठंडा हो जाए काली मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, हरा धनिया डालकर सर्व करें.
#Namkeen Pongal#Namkeen Pongal recipe#Namkeen Pongal recipe in Hindi#Imli Rice recipe in Hindi#How to make lemon Rice recipe at home#Lemon Rice recipe in Hindi