पंच फोरन मसाला पाउडर
पंचफोरन मसाले का उपयोग बंगाल में खूब किया जाता है. आप भी इसे घर पर बनाएं और खाने के स्वाद को दें बंगाली टच. जानें, इस मसाले की आसान सी रेसिपी...
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 2 बड़े चम्मच साबुत जीरा
- 2 बड़े चम्मच सौंफ
- 2 बड़े चम्मच सरसों
- 2 बड़े चम्मच मेथी दाना
- 2 बड़े चम्मच कलौंजी
🍳 विधि
-
1
सारे बीजों को अच्छी तरह साफ करें और फिर आप चाहें तो गरम तवे पर इन्हें हल्का सा रोस्ट कर लें.
-
2
अगर आप रोस्ट नहीं करना चाहते तो सारे बीजों को मिक्सी में डालकर बारीक पीस लें.
-
3
पंच फोरन का मसाला तैयार है.
-
4
इसे एयरटाइट डिब्बे में भरकर रख दें और जब मसालेदार सब्जी बनाएं इसका उपयोग करें.
#Panch Phoron Recipe
#Panch Phoron Recipe in Hindi
#Homemade Panch Phoron Powder
#how to make Panch Phoron recipe at home