पापड़ की चूरी
पापड़ की चूरी मारवाड़ी खाने का हिस्सा है. इसे नाश्ते और खाने के साथ सर्व किया जाता है. आप भी आज ही ट्राई करें इसकी आसान सी चटपटी रेसिपी...
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
- 4-5 भूने या तले हुए बीकानेरी पापड़
- ½ कप बीकानेरी बेसन की भुजिया
- ½ कप प्याज, बारीक कटा हुआ
- 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
- 1 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 बड़ा चम्मच पिघला हुआ घी, नमक स्वादानुसार
🍳 विधि
-
1
सबसे पहले पापड़ को सुखा भून लें या फिर तेल में तल के निकाल लें.
-
2
पापड़ को छोटे टुकड़ों में तोड़ के एक बाउॅल में रख लें.
-
3
अब उसमें भुजिया, कटा हुआ प्याज, हरी धनिया, हरी मिर्च, लाल मिर्च, घी और नमक डाल के अच्छी तरह मिला लें.
-
4
पापड़ की चूरी तैयार है. नाश्ते या फिर खाने के साथ इसे सर्व करें.
#Papad ki churi recipe
#Papad ki churi recipe in Hindi
#How to make Papad ki churi recipe at home
#Marwari recipes