मसाला डोसा
कहने को तो मसाला डोसा एक साउथ इण्डियन डिश है, पर यह पूरे देश में पसंद की जाती है, तो चलिए इस पसंदीदा व्यंजन को घर में बनाना सीखते हैं.
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
- 3 कटोरी चावल, एक कटोरी उड़द दाल, एक चम्मच चना दाल, एक छोटी चम्मच मेथी दाना, आधी छोटी चम्मच बेकिंग सोडा
- 3 से 4 उबले हुए आलू, एक बारीक कटा टमाटर, एक बारीक कटा हुआ प्याज
- 2 बारीक कटी हरी मिर्च, बारीक कटा हरा धनिया, एक छोटी चम्मच अमचूर, आधी छोटी चम्मच हल्दी, आधी छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- स्वादानुसार नमक, एक छोटी चम्मच राई
- 10 से 15 कड़ी पत्ते, तेल
🍳 विधि
-
1
सबसे पहले उड़द दाल, चना दाल, मेथी, और चावल को 12 घंटे तक पानी में भिगो दें, फिर दाल, मेथी और चावल से पानी
-
2
निकाल कर उड़द दाल का छिलका उतार लें, अब दाल, मेथी और चावल थोड़ा पानी डाल कर मिक्सी मे मोटा पीस लें.
-
3
फिर पेस्ट में बेकिंग सोडा डालकर पेस्ट को एक गर्म जगह पर 12 घंटे के खमीर उठने के लिए रख दें.
-
4
अब मसाला डोसा के लिए स्टफ(मसाला) बनाने के लिए एक कढ़ाई में दो चम्मच तेल डालें, तेल गर्म करके उसमें राई, कढ़ी
-
5
पत्ता डालकर भून लें, फिर तेल में हरी मिर्च, प्याज, डाल कर सुनहरा करके भून लें अब टमाटर, लाल मिर्च, हल्दी, अमचूर,
-
6
और नमक डालकर टमाटर नर्म होने तक पकाएं.
-
7
फिर उबले आलू डाल कर 5 मिनट तक और पकाएं, फिर मसाले पर हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें.
-
8
डोसे का मसाला बनाना के बाद डोसा बनाने के लिए अब पेस्ट में नमक डाल लें और एक नॉनस्टिकी या लोहे के तवे को गर्म
-
9
करें फिर तवे को एक गीले मोटे कपड़े से पोछ कर उस पर 1 छोटी चम्मच तेल डालकर तेल को तवे पर फैला लें.
-
10
अब एक छोटी कटोरी से तवे पर डोसे का पेस्ट डाल कर पेस्ट को गोल शेप में बिल्कुल पतला फैला लें, फिर 2 छोटे चम्मच
-
11
तेल लेकर तवे पर डोसे के चारों तरफ डालें.
-
12
डोसे को मध्यम आंच पर सेक लें, जब डोसा ऊपर से सिका दिखने लगे तब
-
13
उस पर 2 से 3 चम्मच आलू का मसाला डाल दें और डोसा किनारों से चम्मच से मोड़ लें.
-
14
ध्यान रखें दूसरा डोसा बनाने के लिए तवे को गीले कपड़े से पोछ लें ताकि तवा ज्यादा गर्म ना रहे, अगर तवा गर्म रहेगा तो
-
15
दूसरे डोसे को तवे पर फैला नहीं पाएंगे.
-
16
मसाला डोसा बन कर तैयार है, अब आप मसाला डोसा सांभर, मूँगफली और नारियल की चटनी के साथ खाएं.
#masala dosa
#dosa
#south Indian dish
#potato
#masala