शाम के नाश्ते के लिए आप साउथ के इस वडे को बना सकते हैं.
Servings
4
★ 4.1
Rating
253 ratings
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
चना दाल: 250 ग्राम, हरी मिर्च: 5, कटा अदरक: 10 ग्राम, करी पत्ता कटा हुआ: 2 ग्राम, साबुत जीरा: 1 छोटा चम्मच, सूखी लाल मिर्च: 1 छोटा चम्मच, कटा प्याज: 80 ग्राम, कटा लहसुन: 1 छोटा चम्मच, नमक: स्वादानुसार, रिफाइंड: तलने के लिए
🍳 विधि
1
चना दाल को 45 मिनट तक भिगो दें. अब पानी निथार कर रख दें. ग्राइंडर में मोटा-दरदरा पीस लें. चना दाल पेस्ट को एक बर्तन में डालकर रिफाइंड ऑयल के अलावा सभी मसाले डाल दें. पेस्ट को अच्छी तरह मिलाकर वडे के आकार की टिक्की बनाएं. सभी वडों को सुनहरा-कुरकुरा होने तक तलें. नारियल चटनी या टमाटर चटनी के साथ परोसें.
#South Indian Snack#Parippu Vada#evening south indian snack