चटनी में फल का स्वाद चखना है तो पाइनएप्पल के टेस्ट से भरपूर साउथ इंडियन कुजीन की यह रेसिपी, पाइनएप्पल पचड़ी जरूर आजमाएं.
Servings
1 - 2
★ 4.3
Rating
10 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
एक कप नारियल कसा हुआ
2 कप पके पाइनएप्पल कटे हुए, एक कप दही
2 हरी मिर्च कटी हुईं, अदरक का 2 इंच बड़ा टुकड़ा, एक छोटी चम्मच राई पिसी हुई
4 सूखी लाल मिर्च, आधा कप पानी, आधा छोटा चम्मच राई
5 करी पत्ते, एक छोटा चम्मच चीनी या गुड़ (चाहें तो)
स्वादानुसार नमक, तेल
🍳 विधि
1
बर्तन में पानी डालकर गैस पर गर्म करें. इसमें पाइनएप्पल, हरी मिर्च, अदरक, चीनी या गुड़ और नमक डालकर मध्यम आंच पर पकाएं.
2
नारियल, पिसी राई और 2 लाल मिर्च में थोड़ा पानी डालकर मिक्सर में पीसकर पेस्ट तैयार कर लें.
3
अब इस पेस्ट को पके हुए पाइनएप्पल मिश्रण में डालकर मिलाएं.
4
इसके बाद दही को फेंटकर, पाइनएप्पल के मिक्सचर में डालकर मिक्स करें. इसे कुछ देर उबालने के बाद गैस बंद कर दें.
5
फिर पाइनएप्पल मिश्रण में तड़का लगाने के लिए गैस पर पैन में तेल गर्म करें.
6
तेल में राई, 2 सूखी मिर्च और करी पत्ते डालकर 30 सैकेंड फ्राई करके गैस बंद कर दें.
7
अब तड़के को पके हुए पाइनएप्पल मिश्रण में डालकर मिलाएं.
8
तैयार है पाइनएप्पल पचड़ी. इसे अप्पम, डोसा, इडली या किसी के भी साथ सर्व करें.
#pineapple pachadi#pineapple pachadi recipe#pineapple pachadi recipe in hindi#how to make pineapple pachadi#south indian recipe#pachadi recipe#pachadi recipe in hindi#pachadi recipe video#how to make pachadi recipe#pachadi kerala style#pachadi k