अंगूरी रसमलाई
इसके आगे रबड़ी और सारी मिठाइयां हो जाएंगी फेल. क्योंकि यह है अंगूरी रसमलाई जो आपके मुंह में घुल सी जाएगी.
आवश्यक सामग्री
For 8 - 10
- 3 लीटर फुल क्रीम दूध
- 3 बड़ा चम्मच नींबू का रस
- 3 छोटा चम्मच मक्के का आटा/कॉर्न फ्लोर
- 1 चुटकी बेकिंग पाउडर, चीनी को 3 जगह बांट लें 1 कप, आधा कप, चौथाई कप
- 5 कप पानी
- 2-3 क्रश की हुई इलायची
- 2 बड़ चम्मच बारीक कटे हुए काजू
- 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
- 1 चुटकी केसर, आधा छोटा चम्मच गुलाब जल
- 1 चुटकी खाने वाला पीला कलर, गुलाब की पंखुड़ी, काजू, बादाम, पिस्ता और चांदी का वर्क गार्निश के लिए
🍳 विधि
-
1
लीटर दूध मध्यम आंच पर गर्म होने के लिए रखें. अच्छी तरह उबाल आने पर आंच बंद कर दें.
-
2
दूध में नींबू का रस डाल दें, रस डालते ही दूध फट जाएगा, लेकिन 5 मिनट तक इसको ऐसे ही छोड़ दें. ऐसा करने से यह पनीर का रूप ले लेगा.
-
3
अब एक मलमल के कपड़े में पनीर छान लें, छानने के बाद नल के पानी के नीचे इसे रखें ताकि नींबू के रस का स्वाद निकल जाए.
-
4
इसके बाद पनीर के कपड़े को 1 घंटे के लिए लटका दें ताकी इसका अतिरिक्त पानी निकल जाए.
-
5
अब मोटे तल के बर्तन में बचा हुआ 1 लीटर दूध गर्म करने के लिए रखें. फिर इसमें पीला रंग और केसर मिला लें.
-
6
दूध मध्यम आंच पर तब तक पकाए जब तक यह आधा न हो जाए.
-
7
चौथाई कप चीनी और काजू मिक्सर में पीस लें और दूध में मिला दें.
-
8
इसके दूध में गुलाब जल और इलायची पाउडर भी मिला दें. सारी चीजें अच्छी तरह मिक्स कर लें और दूध आंच से उतार कर रख लें.
-
9
अब छेना कपड़े से निकाल लें. इसमें मक्के का आटा और बेकिंग सोडा मिलाकर छेने को हथेली से अच्छी तरह से रगड़ लें.
-
10
इसके बाद छेने से अंगूर के बराबर गोलियां बना लें.
-
11
अब डेढ़ कप चीनी और पानी एक प्रेशर कूकर में उबालनें के लिए रख दें और जब चाशनी में बुलबुले आने लगें तो छेने की गोलियां इसमें डाल लें.
-
12
ध्यान रखें कि एक साथ बहुत सारी गोलियां न डाल दें, इतनी ही डालें कि यह एक-दूसरे से छुए नहीं.
-
13
कूकर का ढक्कन लगा दें और 2 सींटी आने का इंतजार करें और फिर कूकर को ठंडा होने दें.
-
14
कूकर खोल कर बहुत हल्के हाथ से पके हुए छेने की गोलियां निकालें और फिर केसर वाले दूध में डाल लें.
-
15
रसमलाई को 5-6 घंटे के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रखें.
-
16
सर्व करने से पहले बादाम, पिस्ता, काजू और गुलाब की पंखुड़ी से गार्निश करें.
#angoori rasmalai
#indian sweet dish
#cheena sweet dish
#dry friuts
#rose water
#rose petals
#indian food
#indian kitchen
#indian recipe
#must try sweet dish
#tempting sweet dish
#how to make angoori rasmalai recipe in hindi
#indian recipes
#indian kitchen