पंजाब में मीठा खाने का काफी क्रेज है. यहां पिन्नी कई तरह से बनाई जाती है. फिलहाल हम आपको बता रहें आटे की पिन्नी बनाना.
Servings
1 - 2
★ 4.2
Rating
774 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
एक छोटी कटोरी गेहूं का आटा, एक छोटी कटोरी चीनी पाउडर, एक छोटी कटोरी घी, आधा कप सूखे मेवे (बादाम, काजू, पिस्ता बारीक कटे हुए), आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर
🍳 विधि
1
पिन्नी बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में आटे को छान लें.
2
अब मीडियम आंच में एक पैन में घी गरम करें और इसमें आटा डालकर तब तक भूनें जब तक कि यह भूरा न हो जाए. इसे बीच-बीच में कड़छी से चलाते रहें ताकि अाटा न जले. जब आटे से खुशबू आने लगे तो आंच बंद कर दें.
3
आटे को ठंडा करने के लिए इसे एक प्लेट में निकालकर फैला लें.
4
आटे के ठंडा होने के बाद इसमें चीनी, इलायची पाउडर, सूखे मेवे डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें और छोटे-छोटे लड्डू बना लें.
5
तैयार है पंजाबी पिन्नी.
#Atte Ki Pinni#punjabi sweet dish#the taste of punjab#indian kitchen#indian recipes#how to make atta pinni recipe in hindi#atte ke laddoo