आपने अब तक अदरक का इस्तेमाल केवल चाय बनाने में या दाल-सब्जी में ही किया होगा, पर क्या कभी ट्राई किया है इससे हलवा बनाने का? अगर नहीं तो पकवानगली में जानें इसकी रेसिपी...
Servings
2 - 4
★ 3
Rating
6 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
200 ग्राम सूजी
50 ग्राम अदरक
100 ग्राम मावा
300 ग्राम चीनी
200 ग्राम घी, पानी जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले अदरक को अच्छे से धोकर छील लें और ब्लेंडर में पीस लें.
2
धीमी आंच में एक पैन में सूजी डालकर भून लें. (स्वाद में लाजवाब है चुकंदर का हलवा)
3
सूजी के थोड़े से भुन जाने पर अदरक डालकर थोड़ा और भूनें. (मिक्स दाल का हलवा)
4
मावा और घी डालकर कड़छी से चलाते हुए 2 से 3 मिनट तक भूनें. (हलवा बन जाए ठोस तो ...)
5
जब सूजी अच्छे से भुन जाए और घी से भी खुशबू आने लगे तो चीनी डालकर पकाएं. (इस तरीके से जल्दी बनेगा गाजर का हलवा)
6
चीनी के अच्छे से पिघल जाने पर पानी मिलाएं और गाढ़ा होने तक चलाते रहें.
7
हलवे के गाढ़ा होते ही आंच बंद कर दें. (छुहारे का हलवा)
8
अदरक का हलवा तैयार है. मेवे की कतरन से गार्निश कर सर्व करें.
#adrak#ginger#halwa#sweet dish#traditional dish#indian kitchen#indian recipe#adrak ka halwa recipe hindi pakwangali#rava#sooji#mawa#sugar#mewe#sooji ka halwa#besan ka halwa#lauki ka halwa#aam kesariya halwa#bhutte ka halwa#kharbuje ka hal