-
1
अंगूर रबड़ी बनाने के लिए सबसे पहले छेना बॉल्स बनाएंगे.
-
2
इसके लिए एक थपेली या बर्तन में दूध डालकर मीडियम आंच पर गर्म होने के लिए रखें.
-
3
जैसे ही दूध में उबाल आने लगे इसे कड़छी से चला लें. ताकि इसमें मलाई न जमें.
-
4
स्पंजी छेना बॉल्स बनाने में सबसे बड़ी गलती यही होती है कि लोग दूध को गैस पर रखे-रखे उबालते हैं और नींबू का रस डाल देते हैं. जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए.
-
5
दूध में उबाल आने पर इसमें इलायची पाउडर और केवड़ा जल डाल दें.
-
6
बढ़िया छेना बॉल्स बनाने के लिए दूध उबालने के बाद आंच बंद कर दें.
-
7
2 मिनट दूध ठंडा करने के बाद इसमें थोड़ा-थोड़ा करके नींबू का रस डालकर कड़छी से चलाकर छेना बना लें.
-
8
छेने को 5-7 मिनट ठंडा कर लीजिए. इसके बाद ड्रेनर पर सूती कपड़ा बिछा लीजिए.
-
9
इस पर छेना डालकर छान लीजिए.
-
10
कपड़े की पोटली बांध लीजिए और निचोड़ते हुए सारा पानी निकाल दीजिए.
-
11
इसके बाद छेने की पोटली खोलिए और इस पर साफ पानी डालते हुए धो लीजिए.
-
12
ऐसा करने से छेने से नींबू का खटास निकल जाएगी.
-
13
अब फिर से कपड़े की पोटली बनाते हुए छेने से सारा पानी निकाल लें.
-
14
इस पोटली को आधा घंटे तक लटकाकर रखें ताकि छेने का बचा हुआ पानी निकल जाए.
-
15
तय समय बाद पोटली खोलकर एक बड़ी थाली में निकाल लें. इसमें सूजी मिला लें.
-
16
थाली में छेने को कम से कम 10 मिनट तक मसलना है. ऐसा करने से ही छेने के बॉल्स एकदम स्पंजी बनते हैं.
-
17
मिनट तक मसलने के बाद आप पाएंगे कि छेना एकदम मुलायम हो गया है.
-
18
अब इस छेने से 20-25 छोटी-छोटी लोइयां बना लें.
-
19
अब एक तपेली या चौड़े बर्तन में पानी और शक्कर डालकर मीडियम आंच पर उबलने के लिए रख दीजिए.
-
20
छेना बॉल्स को पकाने के लिए हमें पतली चाशनी की जरूरत होती है.
-
21
जैसे ही चाशनी में उबाल आ जाए आंच धीमी करके इसमें छेने की लोइयां डाल दें.
-
22
इसके बाद आंच तेज करके 10 मिनट तक छेने को उबलने के लिए छोड़ दें. ( यहां भी ध्यान दें कि रसगुल्ले को ढककर नहीं पकाना है. कई लोग कूकर में भी छेने के रसगुल्ले पकाते हैं. साथ ही चाशनी भी ज्यादा गाढ़ी नहीं होनी चाहिए.)
-
23
मिनट बाद आंच धीमी करके 5 मिनट तक और पकाकर आंच से उतार लें.
-
24
एक दूसरे बर्तन में थोड़ा-सा पानी डालकर इसमें छेने के बॉल्स डाल दें. ऐसा करने से छेने के बॉल्स बढ़िया आकार में आ जाएंगे.
-
25
अब एक मोटे तले के बर्तन में दूध डालकर मीडियम आंच पर उबलने के लिए रखें.
-
26
इसमें जैसे इसमें उबाल आने लगे आंच धीमी कर दें और दूध को चलाते हुए पकाएं.
-
27
इसके बाद इसमें केसर, केवड़ा जल और चीनी डालकर अच्छी तरह से मिलाते हुए दूध के आधा होने तक पकाएं.
-
28
रबड़ी तैयार है.
-
29
इस रबड़ी को ठंडा होने के लिए आंच से उतार कर किनारे रख दें.
-
30
जब ठंडा हो जाए तो इसमें इलायची पाउडर, बारीक कटे ड्राइफ्रूट्स और केसर डालकर मिला लें.
-
31
इसमें छेने के बॉल्स डालकर आधा घंटे तक रख दें.
-
32
इसके बाज अंगूर रबड़ी को सर्व करें.
-
33
Photo-Rori