Full Version →

मीठे में बनाइए अंजीर काजू रोल

कुछ मीठा हो जाए वेज

आपने काजू की कई तरह की मिठाई जैसे काजू कतली, काजू पिस्ता रोल आदि बहुत खाया होगा पर अब एक बार अंजीर काजू रोल भी बनाकर देखिए.  

Servings
2 - 4

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले एक मिक्सर जार में काजू को सूखा पीस लें.
  2. 2
    काजू पीसने के बाद मिक्सर जार में अंजीर और बादाम को भी एकसाथ पीसकर पाउडर बना लें.
  3. 3
    अब अंजीर बादाम पाउडर, चीनी, इलायची पाउडर और दूध को अच्छे से मिक्स कर स्ट्फिंग तैयार कर लें.
  4. 4
    रोल्स बनाने के लिए सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में पानी और चीनी डालें.
  5. 5
    जैसे ही पानी में चीनी घुल जाए तब आंच धीमी कर दें और काजू पाउडर, घी मिलाकर गाढ़ा होने तक कड़छी से चलाते रहें.
  6. 6
    काजू पाउडर के मिश्रण के गाढ़ा होते ही इसे ठंडा होने के लिए एक बर्तन में निकाल कर रख दें. इस बात का खास ख्याल रहें कि यह इतना गाढ़ा हो जाए कि इसे बेला जा सके.
  7. 7
    काजू मिश्रण की लोइयां तोड़ लें. अब एक प्लास्टिक पर घी लगाकर चकले पर फैलाएं और काजू पेस्ट से बनी लोई रखें.
  8. 8
    लोई को हल्के हाथों से फैलाते हुए गोलाकार दें और फिर बेलन से बेलते हुए चारों तरफ से बराबर कर लें.
  9. 9
    अब इसपर स्ट्फिंग रखें और इसे रोल कर दें.
  10. 10
    तैयार रोल को फ्रिज में रख दें.
  11. 11
    जब यह पूरी तरह से सेट हो जाए तब चाकू से रोल के छोटे-छोटे पीस काट लें.
  12. 12
    तैयार है अंजीर काजू रोल. आप इसे आसानी से 15 से 20 दिन तक स्टोर कर सकते हैं
#anjeer kaju roll #kaju anjeer roll recipe #anjeer kaju roll recipe #anjeer kaju roll recipe in hindi #kaju anjeer roll recipe in hindi #how to make anjeer kaju roll #anjeer kaju roll kaise banate hai #anjeer kaju roll kaise banate hai video #anjeer kaju r
View Full Version