Full Version →

सेब की खीर

कुछ मीठा हो जाए वेज

मीठे में सेब की खीर का स्वाद बहुत लजीज और अलग होता है. जब भी कोई खास मौका हो तो आप इसे डिजर्ट के तौर पर सर्व कर सकते हैं.

Servings
1 - 2
★ 4.3
Rating
251 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    गैस पर पैन में घी गर्म करें. इसमें सेब डालकर मध्यम आंच पर पकाएं.
  2. 2
    सेब को तब तक पकाएं जब तक उसका पानी सूख न जाए.
  3. 3
    जब सेब थोड़ा सूखा हो जाए तो गैस बंद कर दें.
  4. 4
    अब दूसरे पैन में दूध डालकर गैस पर मध्यम आंच में उबालें.
  5. 5
    जब दूध में उबाल आ जाए तो आंच धीमी करके इसे 10 मिनट गाढ़ा होने तक पकाएं. दूध को बीच-बीच में चलाते रहें.
  6. 6
    इसके बाद दूध में कंडेंस्ड मिल्क डालें. अब इसे तेज आंच पर लगातार चलाते हुए 5 मिनट तक पकाएं.
  7. 7
    मीठा कम लगने पर इसमें चीनी भी डाल सकते हैं.
  8. 8
    फिर दूध में बादाम और इलायची पाउडर डालकर मिक्स करें. इसे 2 से 3 मिनट तक पकाएं और गैस बंद कर दें.
  9. 9
    अब दूध को ठंडा कर लें. जब दूध ठंडा हो जाए तो इसमें पके सेब और किशमिश डालकर मिक्स करें.
  10. 10
    तैयार है लजीज सेब की खीर. इसे कुछ देर के लिए फ्रीज में रखें. अब ठंडी-ठंडी खीर कटोरियों में परोसें.
#apple kheer #apple kheer recipe #apple kheer recipe in hindi apple kheer recipe video #apple kheer hindi recipe #how to make apple kheer #apple kheer kaise banate hai video #apple kheer banane ki vidhi #apple kheer banane ki vidhi hindi mein #delicious
View Full Version