मीठे में बादाम का एक नया स्वाद चखना है तो बनाएं बादाम बर्फी. यह रेसिपी बेहद आसान और लजीज है.
Servings
4
★ 4.5
Rating
348 ratings
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
250 ग्राम बादाम, एक कप दूध, एक कप चीनी
2 चुटकी केसर, एक चम्मच घी
🍳 विधि
1
सबसे पहले बर्तन में पानी डालकर गैस पर गर्म करें.
2
पानी में उबाल आने के बाद गैस बंद कर दें. फिर इस पानी में बादाम डालकर बर्तन को ढक दें.
3
मिनट बाद बर्तन से खोलकर बादाम को ठंडे पानी में डालें और इन्हें छील लें.
4
अब छिले हुए बादाम गर्म पानी डालकर एक घंटे के लिए भिगो दें.
5
जब बादाम फूल जाएं तो इन्हें पानी से निकाल लें. फिर मिक्सी में दूध और बादाम डालकर बारीक पीसें.
6
इसके बाद कड़ाही में घी डालकर गैस पर गर्म करें. इसमें बादाम का पेस्ट, केसर और चीनी डालकर मध्यम आंच पर पकाएं.
7
पेस्ट को बराबर चलाते रहें. इसे तब तक पकाएं जब तक पेस्ट नर्म गुंदे हुए आटे की तरह न हो जाए.
8
फिर गैस बंद कर दें. पेस्ट को ठंडा कर लें. अब ट्रे में घी लगाकर चिकना करें.
9
घी लगी हुई ट्रे में बादाम का पेस्ट डालकर पतला फलाएं.
10
अब पेस्ट को चौकोर या डायमंड शेप में काट लें.
11
तैयार हैं बादाम बर्फी. इन्हें एक डिब्बे करके फ्रिज में रखें और जब चाहें मीठे में सर्व करें.
#badam barfi#badam barfi recipe#barfi recipe#badam barfi recipe in hindi#sweet dish#dessert recipes#how to make badam barfi#almond barfi#easy recipe of badam barfi