मोदक भगवान गणेश को भोग के रूप में अर्पित किया जाता है. यह महाराष्ट्र की फेमस डिश है. यह आटे के मोमोज की तरह ही होते हैं जिनमें ड्राईफ्रूट्स और नट भरकर तैयार किया जाता है. लेकिन बर्फी मोदक को काजू और खोया से बनाया जाता है. चांदी के वरक और बारीक कटे पिस्ता-बादाम से सजाया जाता है.
Servings
4 - 6
आवश्यक सामग्री
For 4 - 6
250 ग्राम काजू पेस्ट
200 ग्राम खोया/मावा
200 ग्राम शक्कर
4 ग्राम इलायची
50 ग्राम पिस्ता, सिल्वर वर्क
20 ग्राम बादाम, स्लाइस में काट लें
20 ग्राम पिस्ता, स्लाइस में काट लें
600 मिली लीटर दूध
200 ग्राम घी, केसर, कड़ाही
🍳 विधि
1
Barfi Modak बनाने के लिए सबसे पहले कड़ाही में घी गर्म करें.
2
फिर इसमें काजू पेस्ट डालकर फ्राई करें. इसमें 7-8 मिनट का वक्त लगेगा. इसे लगातार चलाते रहें.
3
इसके बाद काजू पेस्ट में खोया और दूध डालकर इसे गाढ़ा होने तक पकाएं.
4
अब कड़ाही में शक्कर, बारीक कटे पिस्ता और केसर डालकर अच्छी तरह मिला लें.
5
इसे आंच से उतारकर हल्का ठंडा कर लें.
6
मिश्रण को मोदक मोल्ड यानि सांचे में डालकर मोदक बना लें.
7
सारे मोदक बनाने के बाद फ्रिज में एक घंटे के लिए रख दें.
8
जब यह सेट हो जाएं तो चांदी वरक लगा दें और बादाम केसर से गार्निश कर दें.
9
तैयार बर्फी मोदक को गणपति बप्पा को भोग में चढ़ाएं.
#barfi modak recipe in hindi#barfi modak recipe video#how to make barfi modak#barfi modak banaye#barfi modak kaise banta hai video#barfi modak banane ki vidhi#barfi modak banane ki vidhi hindi mein#delicious barfi modak recipe#easy barfi modak rec