ब्रेड गुड़ का हलवा
मीठे में चीनी की जगह गुड़ का टेस्ट अच्छा लगता है तो ब्रेड के साथ आजमाएं यह रेसिपी. इस डिश का नाम है ब्रेड और गुड़ का हलवा.
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
- 6 ब्रेड, एक बड़ा चम्मच दूध
- 8 बादाम कटे हुए
- 8 काजू कटे हुए, आधा कप गुड़, एक छोटा चम्मच इलायची पाउडर, एक बड़ा चम्मच घी
🍳 विधि
-
1
ब्रेड को बारीक टुकड़ों में तोड़ लें.
-
2
अब गैस पर पैन में घी गर्म करें. इसमें ब्रेड के टुकड़े डालकर फ्राई कर लें.
-
3
ब्रेड को मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक फ्राई करें. फिर इसमें दूध और गुड़ डालकर पकाएं.
-
4
ब्रेड के मिश्रण को चलाते रहें जब यह सूख जाए तो इसमें काजू, बादाम और इलायची पाउडर डालकर मिक्स करें.
-
5
हलवा एक मिनट तक मध्यम आंच पर भूनकर गैस बंद कर दें.
-
6
तैयार है गुड़ ब्रेड का टेस्टी हलवा. इसे काजू और बादाम से गार्निश करके सर्व करें.
#bread aur gud ka halwa
#bread ka halwa
#halwa
#bread aur gud ka halwa recipe
#bread aur gud ka halwa recipe in hindi
#bread ka halwa recipe
#halwa recipe