Full Version →

गाजर के लड्डू

कुछ मीठा हो जाए

गाजर का हलवा बनाकर खाना किसे पसंद नहीं है. गाजर से कई सारी मीठे चीजें बनती हैं. हलवा, खीर, बर्फी आदि. इन्हें बनाने के लिए गाजर का हलवा तैयार करना पड़ता है. इसलिए हमने भी एक रेसिपी बनाई है गाजर के लड्डू. देखिए बनाने की पूरी विधि.

Servings
4 - 6
★ 4
Rating
2 ratings

आवश्यक सामग्री

For 4 - 6

🍳 विधि

  1. 1
    गाजर के लड्डू बनाने के लिए सबसे गाजर को धोकर छील लें.
  2. 2
    ग्रेट करके के एक बर्तन में फैला लें. अगर ज्यादा पानी हो तो निचोड़कर पानी निकाल दें.
  3. 3
    कड़ाही में घी डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें.
  4. 4
    इसमें कद्दूकस किया हुआ गाजर डालकर चलाते हुए रंग बदलते तक पकाएं. इस दौरान आंच धीमी रखें ताकि गाजर जले नहीं.
  5. 5
    जब गाजर का पानी सूख जाए और रंग बदल जाए तो इसमें शक्कर और इलायची पाउडर डालें. अच्छी तरह मिलाते हुए फिर से सूखने तक पकाएं. शक्कर डालने से पानी निकलता है.
  6. 6
    इसके बाद गाजर में मिल्क पाउडर, किशमिश, काजू डालकर मिलाएं और 4-5 मिनट तक और पकाएं.
  7. 7
    आंच बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने दें.
  8. 8
    जब मिश्रण ठंडा हो जाए तो हथेलियों पर थोड़ा-सा घी लगा लें. मिश्रण से छोटा हिस्सा लेकर इसे लड्डू का आकार दें.
  9. 9
    इसकी तरीके से मिश्रण से लड्डू तैयार कर लें.
  10. 10
    एक बड़ी थाली में नारियल का पाउडर (बूरा) डालकर इस पर लड्डुओं को रोल कर लें.
  11. 11
    इन लड्डुओं के एक अलग बर्तन में रखें और ऊपर से बारीक कटा पिस्ता छिड़क दें.
  12. 12
    carrot laddu ladoo यानी गाजर के लड्डू तैयार हैं. इन लड्डुओं को 2-3 दिन तक स्टोर किया जा सकता है.
#carrot ladoo recipe #carrot ladoo recipe in hindi #carrot ladoo recipe video #how to make carrot ladoo #carrot ladoo recipe banaye #carrot ladoo kaise banta hai video #carrot ladoo banane ki vidhi #carrot ladoo banane ki vidhi hindi mein #delicious carrot
View Full Version